मध्य प्रदेश सरकार देगी पत्रकारों व उनके परिवारों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा - राज्य सरकार कराएगी मुफ्त इलाज: शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के अंतर्गत सभी प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल ऐप से जुड़े हुए पत्रकारों, फोटोग्राफर ,कैमरामैन, संपादकीय विभाग से जुड़े हुए पत्रकार को महामारी में सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इस वर्ग में सभी तरह के पत्रकारों का समावेश किया गया है।
(मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री- शिवराज सिंंह चौहान- फाइल फोटो)
(मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री- शिवराज सिंंह चौहान- फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित करते हुए कहा है कि चूंकि पत्रकार आज के इस वैश्विक आपदा के समय अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं ,जनजगृति कर रहे हैं ,और लोगों तक अपनी जानकारी के माध्यम से कोरोना संक्रमण का महत्व ,उससे बचने के उपाय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर अवगत करा रहे हैं ।
इसलिए सभी सरकारी अस्पतालों में व अनुबंधित निजी अस्पतालों में यदि कोई भी पत्रकार बंधु कोरोना संक्रमित होते हैं तो उनका इलाज सरकार द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि पत्रकारों को उनके परिवार की भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यदि उनके परिवार के सदस्य भी प्रभावित होते हैं तो उनके इलाज की जिम्मेदारी सरकार की है।
गौरतलब हो कि पत्रकारों के लिए पत्रकार बीमा योजना के अंतर्गत पहले से ही सुरक्षा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पत्रकारों के लिए आर्थिक कल्याण सहयोग की भी पहल की गई है।
No comments
Post a Comment