टाइम्स समूह की चेयर पर्सन श्रीमती इंदु जैन का निधन- मीडिया, कॉरपोरेट, राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक/
१९९९ से अब तक मीडिया क्षेत्र की सबसे दिग्गज टाइम्स समूह की चेयर पर्सन श्रीमती इंदु जैन का कल दिल्ली में निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते कल रात ९.३५ बजे ८४ वर्ष की उम्र में इन्दू जी ने आखिरी सांस ली।
इंदु जैन ने टाइम्स ग्रुप की कमान१९९९ में संभाली।उनके समय मे टाइम्स फाउंडेशन की स्थापना भी इंदु ने ही वर्ष २००० में की जो समाज सेवा के लिए काफी चर्चित नॉन प्रॉफिट संस्थान रहा है।टाइम्स फॉउंडेशन के तहत सामाजिक कार्यों के अलावा टाइम्स रिलीफ फाउंडेशन के जरिये आपदा काल जैसे भूकंप, महामारी, बाढ़, प्राकृतिक आपदा के समय लोगों को आर्थिक सहयोग देता है।
(फाइल फोटो- श्रीमती इंदु जैन)
१९९९ में श्रीमती जैन ने भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की अध्यक्षता भी ग्रहण की। भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की स्थापना उनके ही ससुर श्री शाहू शांति प्रसाद जैन ने १९४४ में की थी।हर वर्ष देश भर के हिंदी लेखकों, पत्रकारों, कवियों को सम्मान दिया जाता है। भारतीय भाषाओं में साहित्य के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से इस संस्था की स्थापना हुई थी।
इंदु एक अध्यात्म से जुड़ी वह महिला रहीं जिनके संबंध मशहूर कॉर्पोरेट हस्तियों जैसे केकी मिस्री(एच डी एफ़ सी समूह), आदि गोदरेज(गोदरेज समूह), कुमार मंगलम बिड़ला(आदित्य बिड़ला ग्रुप), राहुल बजाज(बजाज समूह) आदि के साथ रहे। अपनी सामाजिक गतिविधियों के लिए वह हमेशा चर्चित रहीं।
इंदु जी ने ही फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन का गठन भी१९८३ में किया था। फिक्की भारतीय कॉरपोरेट कंपनियों की एक अग्रणी संस्थान है।इंदु जी ने कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं के अग्रणी होने ,उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इस संस्था का गठन किया था।
इंदु जैन को उनके वरिष्ठ समाजसेवा, फिलैंथरोपिक गतिविधियों के लिए २०१६ में पद्म विभूषण का सम्मान भी केंद्र सरकार ने दिया।
२०१८ में आल इंडिया मैनेजमेंट असोसिएशन ने मीडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मान दिया। वर्ष २००० में मिलेनियम पीस समिट, यूनाइटेड नेशन्स में भी व्याख्यान दिया।
२०१९में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ने उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
No comments
Post a Comment