0 सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ संक्रमित । माइल्ड फीवर से ग्रसित/ आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई से संबंधित सुओ मोटो मामले पर सुनवाई टली / जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई में होनी थी सुनवाई - Khabre Mumbai

Breaking News

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ संक्रमित । माइल्ड फीवर से ग्रसित/ आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई से संबंधित सुओ मोटो मामले पर सुनवाई टली / जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई में होनी थी सुनवाई


 ( न्यायमूर्ति- डी वाय चंद्रचूड़-सर्वोच्च न्यायालय)

सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक बयान द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें माइल्ड फीवर भी है ।उनका उपचार चल रहा है।

 आज 13 मई को सुओ मोटो कॉज के तहत महामारी के समय आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के संबंध में मामले पर सुनवाई होनी थी। तीन सदस्यीय बेंच इस मामले को देख रहे हैं जिसकी अध्यक्षता जस्टिस चंद्रचूड़ कर रहे हैं।

 बहर हाल न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के कोरोना संक्रमित होने की वजह से इस मामले की सुनवाई को आज टाल दिया गया है। इस विषय में संबंधित निर्देश भी सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिया गया है।

No comments