महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला- लॉकडाउन बढ़ाया गया ३१ मई तक/पूनावाला ने किया वादा- 20 मई तक करेंगे १.५ करोड़ कोविशिल्ड उपलब्ध
महाराष्ट्र कैबिनेट की लंबी देर तक चली मीटिंग के पश्चात मौजूदा संचार बंदी को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र देश के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है जहां से लगभग 60% केस का हिस्सा पूरे देश में पिछले काफी समय तक रहा है ।हालांकि मुंबई महानगर क्षेत्र में महानगर पालिका ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने की दिशा में प्रशंशनीय काम किया है। जिसके चलते अप्रैल के पहले हफ्ते में आ रहे 11000 के मुकाबले अब 4000 के लगभग नए संक्रमण के मामले आ रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी 50000 के ऊपर नए संक्रमित मामलों का आना बेहद चिंता का कारण बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गत दिनों जानकारी दी कि राज्य के 36 जिलों में से 12 जिलों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं ,लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के कई जिलों में अब भी मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
राज्य में मौजूदा स्थिति-
पिछले २४ घंटो में राज्य में ४६७८१ नए मामले आए हैं जबकि ५८८०५ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में आज तक कुल ४६ लाख १९६ मरीज अस्पतालों से ठीक हुए हैं। इस समय तक राज्य में कुल ५४६१२९ मरीज कोरोना सक्रिय हैं। इस प्रकार ठीक होनेवाले मरीजो का आंकड़ा दर ८८.०१% तक जा पहुंचा है।
(फाइल फोटो: अदर पूनावाला- एस आई आई सी ई ओ, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे)
इसी बीच आज सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आश्वस्त किया है कि लगभग १.५ करोड़ कोविशिल्ड वैक्सीन की आपूर्ति महाराष्ट्र को २० मई तक कर दी जाएगी।हालांकि गत दिनों टेली चैट पर हुई बातचीत में पूनावाला ने २६ मई से पहले वैक्सीन आपूर्ति को लेकर असमर्थता जताई थी।
राज्य के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि चूंकि अब २.७५ लाख टीके ही बचे हैं जो कि सभी वयस्को को लगाने के लिए उपलब्ध किये गए थे, पर इस समय जो पहले ही टीका लगा चुके हैं, उन्हें दूसरी डोज दिए जाने की सख्त जरूरत है ।इसलिए ये टीके प्राथमिकता के आधार पर 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के उन लोगों को दिया जाएगा जो पहले एक टीका लगवा चुके हैं।
(राज्य के स्वास्थ्य मंत्री-राजेश टोपे)
१८- ४४ आयु समूह को तब तक इंतजार करना पड़ेगा जब तक कि नई वैक्सीन की लॉट नही आ जाती। यदि सीरम के पूनावाला के अनुसार 20 मई तक टीके उपलब्ध हो जाएंगे तो उन्हें भी टीका लगाया जाएगा।
(मुम्बईकर- टीका लगवाते हुए )
गौरतलब हो कि अमेरिका में भी प्रधानमंत्री मोदी के निवेदन पर ६ करोड़ कोविशिल्ड वैक्सीन के भारत निर्यात की प्रक्रिया चल रही है ।लगभग 2 करोड़ कोविशिल्ड वैक्सीन के निर्यात की तैयारी भी लगभग हो चुकी है।
मौजूदा लॉक डाउन के तहत सभी गैर आवश्यक कामकाज, कार्यालय, निजी क्षेत्र के कार्यालय, कम्पनियां ३१ मई तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत के दो तिहाई राज्य इस समय लॉक डाउन या लॉक डाउन जैसे प्रतिबंध के दौर में है।दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा,पुदुच्चेरी, केरल, तेलंगाना,झारखंड जैसे राज्य इसी संकट का सामना कर रहे हैं।
देश मे ऑक्सिजन की आपूर्ति मांग से ज्यादा, खाली सिलिंडर, वेसल की है किल्लत-
पिछले कई दिनों से मेडिकल ऑक्सिजन की कमी के चलते कोरोना ग्रसित मरीजो के मौत का आंकड़ा बेहद चौकानेवाला रहा है। केंद्रीय स्टील व वाणिज्य मंत्रालय ने बयान दिया है कि देश मे ७५००- ८००० टन मेडिकल ऑक्सिजन की मांग प्रतिदिन है जबकि 14944 टन की आपूर्ति की जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा निर्देश के बाद सभी प्रमुख स्टील निर्माताओं ने फैक्ट्री में ऑक्सिजन देने के बजाय देश के अस्पतालों में आपूर्ति करनी शुरु कर दी है। कुछ दिग्गज कम्पनियों जैसे टाटा समूह, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लिंडे इंडिया, आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ,जे एस डब्लु समूह(जिंदल ग्रुप) आदि ने ऑक्सिजन निर्माण में अपनी क्षमता में काफी वृद्धि की है और लगातार सप्लाई भी कर रहे हैं।लिंडे इंडिया का कहना है कि ऑक्सिजन देने में सबसे बड़ी समस्या लॉजिस्टिक्स की है। खाली सिलिंडर व प्रयोग में आनेवाले वेसल की भारी किल्लत हो रही है।
No comments
Post a Comment