भारत में संक्रमण से सकारात्मक होने वालों की संख्या 4 लाख के पार 1 दिन में ; 3500 से अधिक मौतें / स्पूतनिक वैक्सीन का पहला लाट भारत पहुंचा/ महाराष्ट्र में अकेले 800 से अधिक मौतें, 63 हजार से अधिक नए मामले/राज्य में प्रतिबंध 15 मई तक लागू।
भारत में कोरोना का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
आज 1 मई के दिन जारी हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में सबसे अधिक 4 लाख से भी अधिक नए मरीज आए हैं । केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 401993 नए संक्रमित मरीज मिले ,वही 3523 मौतें भी हुई है। इसमें सबसे अधिक योगदान पहले की तरह महाराष्ट्र से हैं, जहां 63000 से अधिक नए मामले मिले हैं तो वही 821 मौतें पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है।
इस प्रकार देश में अब तक कोरोनावायरस की वजह से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या एक करोड़ इक्यानबे लाख चौसठ हजार नौ सौ चौरानवे हो चुकी है।
अब तक देश में करोना वायरस संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 2,11,853 तक पहुंच गई है।
टीकाकरण को लेकर पूरे देश में अब तक 6 राज्यों ने आज से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वहीं लेने की शुरुआत कर दी है। यह राज्य उत्तर प्रदेश ,महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गुजरात हैं।
देश भर से लगभग तीन लाख के करीब 299988 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन अब भी पूरे देश में 32 लाख 68 हजार 710 सक्रिय मरीज मौजूद हैं।
गौरतलब हो कि राष्ट्र स्तर पर केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र तक के लोगों के लिए भी कोरोनावायरस का वैक्सीन लगाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। लेकिन कई राज्य यह शिकायत कर रहे हैं कि उनके पास वैक्सीन नहीं बची है, वैक्सीन की किल्लत हो रही है ।इसलिए इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन और राज्यों को उपलब्ध कराने की अतिशीघ्र आवश्यकता है। जिसके चलते तीसरे फेज का टीकाकरण पूरी तरह लागू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
वहीं रूसी वैक्सीन स्पूतनिक का पहला लॉट आज भारत मे आ गया है। केंद्र ने लगभग 2 से 3 करोड़ स्पुतनिक वैक्सिन और सीरम की कोविशेल्ड की 6 करोड़ वैक्सीन जो अमेरिका में हैं ,वहां से आयात करने जा रही है।
कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने भी कहा कि राज्य में लगभग 12 करोड़ जनता के लिए वह 12 करोड़ वैक्सीन खरीदना चाहते हैं और केंद्र सकर सप्लाइ सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि आशंका है कि कोरोना की तीसरी लहर राज्य में जुलाई अगस्त तक आ सकती है और इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को तैयार रहना होगा।
राजधानी दिल्ली में भी हालात बदतर हो रहे हैं इसलिए केजरीवाल सराकर ने 10 मई तक लॉक डाउन कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में संक्रमण बढ़ने से सरकार अलर्ट हो गई है और अब दो दिन के बजाय सप्ताह में तीन दिन शनि, रवि व सोमवार सहित मंगलवार की सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन कर रही है।
No comments
Post a Comment