0 1 मई से 18 साल से अधिकउम्र के लोगों को भी लगेगा टीका/ कोविन अप्प- आरोग्य सेतु अप्प पर सरल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया/ वैक्सीन की उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार ने सीरम को ३००० करोड़ तो भारत बायोटेक को दिए १५०० करोड़ के एडवांस पेमेंट - Khabre Mumbai

Breaking News

1 मई से 18 साल से अधिकउम्र के लोगों को भी लगेगा टीका/ कोविन अप्प- आरोग्य सेतु अप्प पर सरल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया/ वैक्सीन की उपलब्धता के लिए केंद्र सरकार ने सीरम को ३००० करोड़ तो भारत बायोटेक को दिए १५०० करोड़ के एडवांस पेमेंट

देशभर में कोरोना संक्रमण की महामारी के चलते केंद्र सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण करने की घोषणा कर चुकी हैं। ऐसे में 1 मई से होने जा रहे इस तीसरे चरण के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सभी राज्यों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं ।अधिक भीड़ से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से व्यवस्थित और तैयार हो चुका है ।

सरकारी अस्पतालों के अलावा कई कोविड-19 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण किए जा सकेंगे । १८-४५ वर्ष की उम्र के लोग जिन सभी को इस तीसरे चरण के अंतर्गत टीकाकरण में  शामिल किया गया है उन्हें कोविन ऐप अथवा आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है । बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए टीका नहीं लगाया जा सकेगा । 

केंद्र सरकार ने टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दोनों अग्रणी कंपनियों सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया को 3000 करोड़ और भारत बायोटेक लिमिटेड को ₹1500 करोड़ एडवांस पेमेंट के रूप में कर दिए हैं। इन दोनों वैक्सीन निर्माताओं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है ।और सीरम इंस्टीट्यूट ने मई महीने में 10 करोड़ के लगभग तो वहीं भारत बायोटेक में दो करोड़ के लगभग वैक्सीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

अमेरिका ने भी कच्चे माल के आयात पर से प्रतिबंध हटा दिया है जिससे वैक्सीन उत्पादन की क्षमता और बढ़ेगी, ऐसा सीरम के सी ई ओ पूनावाला ने कहा है।

इनके अलावा रूस की स्पुतनिक - वी भी भारत मे मंजूर की गई है। स्पुतनिक वैक्सीन के भी 2 से 3 करोड़ वायल आयात होकर  उपलब्ध रहने की उम्मीद है। जून महीने से स्पूतनिक वैक्सीन का निर्माण भारत मे होने लगेगा।

अमेरिका में सीरम द्वारा निर्मित कोविशेल्ड वैक्सीन के ६ करोड़ वायल हैं, इसे भी केंद्र सरकार भारत लाने के प्रयास में है।

अन्य वैक्सीन कंपनियां जैसे मोडर्ना, जोंसन एंड जोंसन, फाइजर की वैक्सीन मई में उपलब्ध हो सकेगी- इसकी संभावना कम है।

अप्रैल की तुलना में मई में इस प्रकार टीके की आपूर्ति दो गुनी रहेगी। कुल मिलाकर १४ से १५ करोड़ वैक्सीन डोज मई में उपलब्ध रहने के लिए सरकार ने प्रबंध कर दिए हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लोगों को जल्दबाजी में भीड़ करने की कोई आवश्यकता नही है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद निश्चित तारीख और समय पर पर जाकर टीकाकरण करवाएं।

सीरम के सी ई ओ ने राष्ट्रीय आपदा की गंभीरता को देखते हुए वैक्सीन के दाम ४०० से घटाकर ३०० कर दिए हैं। उनके अनुसार इससे हजारों करोड़ रुपये देश के बचेंगे और अन्य आपातकालीन सहायता में काम आ सकेंगे।


No comments