0 प्रसाद लाड ने बिताई कैंसर पीड़ितों के साथ जन्मदिवस की पूर्व संध्या- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी के समक्ष हुए पत्नी समेत नतमस्तक-मरीजो को भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न - Khabre Mumbai

Breaking News

प्रसाद लाड ने बिताई कैंसर पीड़ितों के साथ जन्मदिवस की पूर्व संध्या- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी के समक्ष हुए पत्नी समेत नतमस्तक-मरीजो को भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आमदार प्रसाद लाड ने आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुम्बई के सायन स्थित  विश्व हिंदू परिषद संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी पर पत्नी नीता लाड समेत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 भगवान हनुमान जी महाराज के समक्ष नतमस्तक हुए व दर्शन लाभ लिया। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने यहां हनुमान जी महाराज के दर्शन के पश्चात सुनियोजित  कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में कैंसर मरीजों के साथ अपना वक्त बिताया ।कार्यक्रम के तहत बड़ी मात्रा में भोजन वितरण संपन्न हुआ।

 आपको बता दें  कि विधायक प्रसाद  लाड़ का कल जन्म दिवस है । इसी की पूर्व संध्या पर आज उन्होंने कैंसर मरीजों के बीच अपना अपना वक्त बिताया।

 ज्ञात हो, समर्थ अनुमान टेकड़ी परिसर में भी कैंसर मरीजों के लिए शेल्टर रूम की व्यवस्था की गई है ।यहां देश के विभिन्न कोनों से आने वाले कई मरीज के पास मुंबई में रहने की कोई व्यवस्था नहीं होती है,  उन्हें मुफ्त में यहां कमरा दिया जाता है।

 बिहार , राजस्थान,  छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा और अन्य कई राज्यों से मरीज मुंबई के टाटा अस्पताल में कैंसर का इलाज करने के लिए आते हैं। उनमें से कईयों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है और उन्हें इलाज कराने के लिए लंबे समय तक रुकना पड़ता है। ऐसे में हनुमान  टेकड़ी के परिसर में  बना यह कैंसर शेल्टर होम उन्हें आसरा देता है। 

प्रसाद जी एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। राजनीतिक तौर पर  प्रसिद्ध  होने के  अलावा क्रीस्टल ग्रुप आफ कंपनीज के कर्ताधर्ता है और उनकी कंपनी के माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। क्रिस्टल ग्रुप सिक्योरिटी सेवा, एविएशन, फैसिलिटी प्रबंधन, फैब्रिक  आदि के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है।  पत्नी नीता लाड क्रिस्टल ग्रुप के विभिन्न कम्पनियों में निदेशक होने के साथ ही  एक सामाजिक संस्था "अंत्योदय प्रतिष्ठान" भी चलाती हैं।


उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश शिरवडकर, सायन कोलीवाड़ा मंडल अध्यक्ष  संतोष गुप्ता,  भाजपा उत्तर भारतीय विंग के श्रवण मिश्र, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पगारे, प्रकाश शेवाले, स्थानीय व्यापारी संस्थान के उच्च पदाधिकारी व भाजपा से वरिष्ठ समाजसेवक दलपत सिंह राव आदि उपस्थित रहे।

No comments