कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राज्य मंत्री एकनाथ राव गायकवाड का कोरोना के चलते हुआ निधन -ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक व मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे एकनाथ गायकवाड ने आज कोरोना के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। कोरोना से ग्रसित होने के चलते उनका इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह १० बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजनीति के बड़े नामों में से एक- एकनाथ गायकवाड़
एकनाथ गायकवाड कांग्रेस पार्टी में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े नामों में आते हैं। एक समय में शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी जो कि लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं ;उन्हें संसदीय चुनाव में दक्षिण मध्य मुंबई से हराया था / दो पारी खेलने के बाद पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना से वरिष्ठ नगरसेवक रहे और पहली बार लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी बने राहुल शेवाले से पराजित हुए थे।
दलित समाज से गहरे संबंध-
एकनाथ जी महाराष्ट्र के दलित समाज के बीच अपनी गहरी पैठ रखते थे। रीपब्लिकन नेताओं के साथ उनके सम्बंध परिवार की तरह थे। वह धारावी विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ के लिए मशहूर थे। धारावी को हर गली के लोगों को वह नाम से जानते थे ,इतना घनिष्ठ जनसंपर्क रहा। इसी क्षेत्र से उनकी बेटी वर्षा गायकवाड़ चार बार विधायक रही हैं और और वर्तमान में भी विधायक होने के साथ ही साथ वर्षा जी राज्य की शालेय शिक्षण मंत्री भी हैं।
राहुल गाँधी के थे करीबी-
कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मानहानि वाले मामले में शिवड़ी में केस चला तो राहुल गांधी की जमानत के लिए एकनाथ गायकवाड़ ने अपना नाम दे दिया। १५ हजार के बांड व गायकवाड़ के डिक्लेरेशन देने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ जारी वारंट रद्द किया गया था।
एकनाथ वैसे तो विक्रोली, कन्नमवार नगर में रहते थे लेकिन सायन ,धारावी, गोवंडी, कुर्ला तक के क्षेत्र में उनका खासा प्रभुत्व था। अभी कुछ समय पहले भाई जगताप को मुंबई अध्यक्ष बनाये जाने से पहले एकनाथ जी को ही यह जिम्मेदारी दी गई थी।
मौजूदा कोरोना संक्रमण की परिस्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लॉक डाउन जैसे परिस्थिति को अगले १५ दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
No comments
Post a Comment