0 यूपी के शहाबुद्दीनपुर,जौनपुर की ह्रदय विदारक घटना/ साईकिल पर पत्नी का शव लेकर घंटों अंतिम संस्कार के लिए घूमना पड़ा/ स्थानीय लोगों ने संस्कार का किया विरोध/पुलिस की पहल पर हुआ अंतिम संस्कार - Khabre Mumbai

Breaking News

यूपी के शहाबुद्दीनपुर,जौनपुर की ह्रदय विदारक घटना/ साईकिल पर पत्नी का शव लेकर घंटों अंतिम संस्कार के लिए घूमना पड़ा/ स्थानीय लोगों ने संस्कार का किया विरोध/पुलिस की पहल पर हुआ अंतिम संस्कार

यूपी के जौनपुर जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है।

 घटना के अंतर्गत जौनपुर स्टेशन रोड, शहाबुद्दीन पुर ,खसनपुर क्षेत्र परिसर से उमानाथ सिंह अस्पताल में दाखिल की गई मरीज राजकुमारी सिंह का शव कुछ ही दिन बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पति तिलकधारी सिंह के यहां भेज दिया गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। हालांकि प्रशासन ने उन्हें न तो कोविड-19  सकारात्मक बताया और ना ही किसी अन्य बीमारी का हवाला दिया। पर स्थानीय गांव वालों ने बगल के श्मशान घाट पर 50 वर्षीय मृत राजकुमारी के शव का अंतिम संस्कार करवाने से मना कर दिया।

 मजबूरी में बुजुर्ग पति  तिलकधारी सिंह को साईकिल पर अपनी पत्नी का शव रखकर घंटों अगल-बगल के कई जगहों के चक्कर लगाने पड़ गए जहां अंतिम संस्कार  हो सकता। 

यह दुर्भाग्य पूर्ण  घटना 26 अप्रैल सोमवार की है ।जब इस बात का पता जौनपुर की पुलिस प्रशासन को चला तो वह आगे आए और उनकी पहल पर 27 अप्रैल को अंतिम संस्कार किया जा सका ।दरअसल स्थानीय गांव वालों को इस बात का भय था कि नजदीक  के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किए जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा फैल सकता है । जबकि आश्चर्य की बात यह है कि प्रशासन ने उन्हें  कोरोना सकारात्मक नहीं बताया था।

No comments