पूर्व महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता राजपुरोहित के भाई धनराज की कोरोना के चलते हुई मौत- बॉम्बे अस्पताल में ली आखिरी सांस
पूर्व महाराष्ट्र भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजपुरोहित और विधायक के भाई धन राजपुरोहित की इस रविवार को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में कोरोना संक्रमण से लड़ते-लड़ते मौत हो गई। राजपुरोहित ने कहा कि वह अपने भाई को बचाने के लिए बड़े से बड़े अस्पताल में दाखिल करना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने मुंबई के मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल से भी संपर्क किया था ,लेकिन फिर भी उन्हें मुंबई में एक बेड लेने के लिए जितना पापड़ बेलना पड़ा, उससे यही कह सकते हैं कि जब मुंबई में जिसका भाई खुद कैबिनेट मंत्री रहा हो, जिसका भतीजा नगरसेवक हो, उसे ही अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है तो फिर आम आदमी की क्या स्थिति हो सकती है इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
धनराज अपने पीछे भाई राज के पुरोहित, भतीजे आकाश, सूरज से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि राजपुरोहित चार बार मुंबादेवी विधानसभा से और दो बार कुलाबा विधानसभा से विधायक रहे हैं। राज पुरोहित के बेटे और धनराज के भतीजे आकाश वर्तमान में मनपा नगरसेवक भी हैं।
No comments
Post a Comment