0 1 मई से तीसरे फेज का टीकाकरण पूरे देश में/18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग लगवा सकेंगे टीका- केंद्र सरकार का अहम फैसला - Khabre Mumbai

Breaking News

1 मई से तीसरे फेज का टीकाकरण पूरे देश में/18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग लगवा सकेंगे टीका- केंद्र सरकार का अहम फैसला

केंद्र सरकार ने आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है कि एक मई से विश्व के सबसे बड़े स्तर पर किए जा रहे टीकाकरण के कार्यक्रम में तीसरे फेज की शुरुआत होने जा रहे हैं ।केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अपने स्तर पर वैक्सिन को उत्पादित करने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। कीमत, योग्यता और उत्पादन तीनों को लेकर कई संशोधन किए जा रहे हैं ।



महत्वपूर्ण ऐलान के मुताबिक 1 मई से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। केंद्र सरकार पहले की तरह नियम के अनुसार सभी फ्रंटलाइन वर्कर स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए वह 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी आम लोगों के टीकाकरण के लिए मुफ्त में सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है और वह जारी रखेगी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में  सर्वोच्च न्यायालय में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की मंजूरी देने के संबंध में पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन दिया गया था जिसे अधिवक्ता रश्मि सिंह के माध्यम से सबमिट किया गया था। बहुत सारी बातें जैसे कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा, कई मेडिकल  एक्सपर्ट के द्वारा यह कहा गया था कि भारत को मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए प्रतिदिन एक करोड़ के आसपास टीकाकरण करना होगा।

 अभी वर्तमान स्थिति में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिसमें दो खुराक लेने में 6 से 8 हफ्ते का समय निकल जाता है। जब तक यह 45 वर्ष से नीचे के लोगों तक टीकाकरण कार्यक्रम पहुंचेगा तब तक तो संक्रमण बेकाबू हो चुका होगा और बहुत ही खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका होगा। ऐसे में यह समय की मांग है 18 वर्ष अधिक उम्र के सभी लोगों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

No comments