0 पीयूष गोयल का महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार - भ्रष्ट सरकार के दौर से गुजर रही है महाराष्ट्र की जनता/ हम कर रहे हैं ऑक्सीजन की सबसे अधिक सप्लाई महाराष्ट्र में। - Khabre Mumbai

Breaking News

पीयूष गोयल का महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार - भ्रष्ट सरकार के दौर से गुजर रही है महाराष्ट्र की जनता/ हम कर रहे हैं ऑक्सीजन की सबसे अधिक सप्लाई महाराष्ट्र में।

बीते दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को पत्र लिखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से मांग की थी कि ऑक्सीजन की खपत 1200 मेट्रिक टन प्रतिदिन के बजाय अप्रैल अंत तक दो हजार मैट्रिक टन प्रति दिन तक पहुंचने की पूरी संभावना है । लॉकडाउन की स्थिति के चलते ऑक्सीजन को अन्य राज्यों से ट्रांसपोर्ट करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र लिखकर यह मांग की थी  कि मेडिकल ऑक्सीजन स्टील प्लांटों से सीधे एअरलिफ्ट कराए जाने की व्यवस्था हो सके। विशेषकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों के औद्योगिक स्टील प्लांट से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई होती है।

 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस वक्त महाराष्ट्र की जनता एक भ्रष्ट सरकार के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय को रोज की जाने वाली गंदी राजनीति से बाज आना चाहिए । केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को मिलकर एक साथ कोरोनावायरस से बचने के इंतजाम करने चाहिए । इस विषय पर प्रधानमंत्री ने जी ने स्वयं ही संज्ञान लिया है । हम इस वक्त देश में सभी राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे अधिक मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। गौरतलब हो लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कोरोनावायरस और अन्य सांस की बीमारियों से संबंधित इलाज में महत्वपूर्ण है और उपयोगी है।

 महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोनावायरस के मामले में 62% से अधिक की भूमिका निभा रहा है। सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज महाराष्ट्र से ही हो रहे हैं । ऐसे में यहां की अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद कमजोर होता जा रहा है आईसीयू बेड ,डॉक्टर, टेक्नीशियन, प्राइवेट क्लीनिक सभी की इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता कम होती जा रही है । 

गोयल ने कहा कि राज्य की जनता माझा कुटुंब माझी जवाब दारी का पालन कर रही है। अब वक्त है कि मुख्यमंत्री भी माझा राज्य, माझी जवाबदारी  निभाएं । हम इस वक्त  क्षमता  से अधिक 110 परसेंट तक ऑक्सिजन उत्पादन  कर रहे हैं  और सभी राज्यो में सप्लाई  कर रहे हैैं।

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है।
इन्हीं सब के मद्देनजर 15 अप्रैल से लेकर 1 मई सुबह 7:00 बजे तक कड़े प्रतिबंधों के साथ पूरे राज्य में कोरोनावायरस से संबंधित कई नियम निर्धारित किए गए हैं मसलन दिन में ही धारा 144 लागू की गई है ।कोई भी व्यक्ति बिना किसी जरूरी काम के बाहर नहीं निकल सकता । मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ।सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी निजी कार्यालयों को बंद रखा गया है। जितना हो सके अधिकतम वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया गया है। इस वक्त महाराष्ट्र में प्रतिदिन 61 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं और 300 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

No comments