मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे आज 8:30 बजे लाइव संवाद। हो सकती है 15 दिनों की लॉक डाउन की घोषणा- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण सर्वाधिक।
आज रात 8:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लाइव संवाद करने जा रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद है कि 15 दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की जा सकती है। पूरे देश में होने वाले कोरोनावायरस के मामलों में ६२ प्रतिशत की हिस्सेदारी महाराष्ट्र से रही है।
जहां एक ओर महाराष्ट्र में मामले बढ़ते जा रहे हैं और सबसे अधिक मौतें भी हो रही है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने सभी अन्य कोशिशें करके देख ली हैं जिसमें सप्ताहांत लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू भी शामिल है, लेकिन परिस्थिति में बदलाव नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है कि कल से ही 2 हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। नए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं । आम लोगों के लिए लोकल से सफर करने पर भी रोक लग सकती है।
(पुणे एपीएमसी मार्किट में आज उमड़ी भीड़)
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में साठ हजार के करीब नए मामले आ रहे हैं और 300 के करीब मरीज मर रहे हैं। अस्पताल में व्यवस्था खस्ताहाल होती जा रही है। आईसीयू, टेक्नीशियन , ऑक्सीजन, रिमेडी शिविर ड्रग की सप्लाई कम हो रही है । कुछ दिनों पहले वैक्सीनेशन सप्लाय में भी समस्या देखी जा रही थी।
शिवसेना नेता व प्रवक्ता, राज्यसभा सदस्य संजय राउत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते हैं। राउत का कहना है कि हरिद्वार में कुंभ मेले के अंतर्गत शाही स्नान चल रहा है। वहां कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन नही किया जा रहा है। वहां से लौटकर मुंबई आने वाले लोग संक्रमण में इजाफा कर सकते हैं , इसलिए उनके उनके भी मुंबई आने पर रोक लग सकती है।
No comments
Post a Comment