0 1 दिन में तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमण- पूरे विश्व मे किसी भी देश का यह सबसे बड़ा संक्रमण आंकड़ा/ केंद्र सरकार को सर्वोच्च न्यायालय ने किया तलब-क्या है ऑक्सीजन और मेडिसिन सप्लाई करने का राष्ट्रव्यापी प्लान /देश में राष्ट्रीय आपदा जैसे संकेत/फाइजर कम्पनी सरकार को देगी बिना किसी प्रॉफिट के वैक्सीन - Khabre Mumbai

Breaking News

1 दिन में तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमण- पूरे विश्व मे किसी भी देश का यह सबसे बड़ा संक्रमण आंकड़ा/ केंद्र सरकार को सर्वोच्च न्यायालय ने किया तलब-क्या है ऑक्सीजन और मेडिसिन सप्लाई करने का राष्ट्रव्यापी प्लान /देश में राष्ट्रीय आपदा जैसे संकेत/फाइजर कम्पनी सरकार को देगी बिना किसी प्रॉफिट के वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए संक्रमण मामलों के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 314835 नए केस आए ।यह आंकड़ा पूरे विश्व में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा किसी भी देश के लिए है।

 सर्वोच्च न्यायालय में स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से पूछ लिया है कि सरकार का राष्ट्रव्यापी प्लान क्या है जिसके तहत वह कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जरूरी दवाइयां और ऑक्सीजन सप्लाई करने पर काम करेंगे/  वही दूसरी ओर देश की दिग्गज औद्योगिक कंपनियां भी मुफ्त में ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए कूद पड़ी है।

 देश की जानी मानी और सबसे बड़ी औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप ने  रोज 300 मेट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की शुरुआत कर दी है। और देश के हर कोने में जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें मुफ्त में ऑक्सीजन दे रही है। हाल ही में दूसरी खबर भी आई है की महिंद्रा जे एस डब्लु स्टील, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया  जैसी कंपनियों ने भी मुफ्त में ऑक्सीजन सप्लाई देने की शुरुआत की है। वही फ़र्टिलाइज़र निर्माण की अग्रणी कंपनी इफ़को ने देश में ऑक्सीजन के चार प्लांट लगाने और पूरे देश में मुफ्त में मेडिकल ऑक्सीजन देने के लिए अपनी पेशकश की है; गुजरात में उन्होंने मेडिकल प्लांट लगा दिया है/ भारत सरकार ने भी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ग्रीन एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर दी है। यह ग्रीन कॉरिडोर से जाएगी।

 फाइजर दवा निर्माता कंपनी ने सरकार को बिना किसी प्रॉफिट के कोविड-19 वैक्सिन देने की पेशकश की है । फाइजर का कहना है की सभी वैक्सीन सिर्फ सरकारी निर्देश पर ही दिए जाएंगे। फाइजर - बायो एन टेक - एम आर एन ए कोविड वैक्सीन  सिर्फ सरकारी मांग पर ही मिल सकेगी। फाइजर ने कहा है कि वह भारत मे चल रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के अभियान में अपना पूरा सहयोग देने के लिए कटिबद्ध है और यह उसकी प्राथमिकता भी है।

 कोविशिल्ड वैक्सीन की राज्य सरकारो और केंद्र सरकार को सप्लाई करनेवाली कीमतों में अंतर रखे जाने पर सीरम इंस्टिट्यूट के सी ई ओ अदर पूनावाला ने कहा है कि दरों में कोई अंतर नही है, सभी सरकारों को 400 रुपये प्रति वायल ही देना है। पहले केंद्र सरकार से प्रति वायल 150 रुपये में एग्रीमेंट हुआ था जिसके समाप्त होते ही केंद्र को भी 400 रुपये की दर से ही वैक्सीन उपलब्ध हो सकेगी।

गौरतलब हो कि कल देश मे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जरी आंकड़ो के अनुसार 3,14,835 नए मामले आये हैं जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है और पूरे विश्व मे किसी भी देश का एक दिन में होनेवाला सबसे अधिक आंकड़ा है। पिछले 24 घंटो में 2104 लोगों की कोरोना के चलते मौत भी हुई है।

राष्ट्रीय आपदा की तरह हालात को देखते हुए सर्वोच्च न्यायलय ने अन्य उच्च न्यायालयों में चल रहे सुनवाई को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को नोटिस देकर पूछ ही लिया है कि आखिर सरकार का इस महामारी को नियंत्रित करने का क्या प्लान है। कोरोना के इलाज में जरूरी दवाओं व ऑक्सिजन की आपूर्ति करने पर उनका क्या प्लान है ।सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े, न्यायाधीशों एस रविन्द्र भट, एल नागेश्वर राव ने नोटिस जारी  कर केंद्र को इस पर प्लान सबमिट करने का निर्देश दिया है।

No comments