0 मुकेश अम्बानी के घर के बाहर मिली अज्ञात एस यू वी के मालिक की हुई मौत/ मुम्बई पुलिस ने किया आतंकी साजिश के होने का दावा। कार में अम्बानी के लिए मिला था धमकी भरा पत्र/ कार से विस्फोटक भी हुआ था बरामद - Khabre Mumbai

Breaking News

मुकेश अम्बानी के घर के बाहर मिली अज्ञात एस यू वी के मालिक की हुई मौत/ मुम्बई पुलिस ने किया आतंकी साजिश के होने का दावा। कार में अम्बानी के लिए मिला था धमकी भरा पत्र/ कार से विस्फोटक भी हुआ था बरामद

कल की खबर अनुसार बीते २५ फरवरी की शाम मुकेश अम्बानी के दक्षिण मुम्बई  में स्थित बहुमंजिली इमारत एंटीलिया के बाहर एक लावारिस एस यू वी कार बरामद हुई थी जिसमे  २० जिलेटिन स्टिक विस्फोटक(२.५ किलो) पाया गया था। कार में अम्बानी  व परिवार के नाम धमकी भरा पत्र भी मिला था।

 इस घटना से मुम्बई में सनसनी फैल गई थी। कार को छोड़कर जानेवाले ड्राइवर की तलाश अब भी जारी है जो इन्नोवा गाड़ी से निकल गया था।

कार के मालिक की पहचान मुलुंड के मनसुख हिरेन के रूप में हुई जिन्होंने गाड़ी के गुम शुदा होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार यह एस यू वी कार १८ फरवरी को मुलुंड- ऐरोली ब्रिज से चुराई गई थी।
लॉक डाउन के दरम्यान स्कार्पियो गाड़ी एक ही जगह पर खड़ी रही।मनसुख का विचार इसे दुरुस्त कर बेचने का था। १७ फरवरी को वह यह गाड़ी ओपेरा हाउस लेकर आए थे । स्टेरिंग जाम होने की वजह से उन्होंने फ्लाय ओवर पर गाड़ी छोड़ दी थी। सुबह देखा तो गाड़ी मौजूद नही थी। मनसुख ने इसकी शिकायत विक्रोली पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस ने मनसुख का बयान भी दर्ज किया है। मनसुख ऑटो स्पेयर पार्ट्स के व्यापार में कार्यरत थे।

 खबर यह है कि मनसुख हिरेन ने कलवा खाड़ी में आत्महत्या कर ली है। 

मुम्बई पुलिस के अनुसार मनसुख हिरेन की मौत कलवा खाड़ी में कूदने से हुई है।

२५ फरवरी की शाम २.५ किलो की जेलाटीन स्टिक विस्फोटक युक्त स्कार्पियो कार देश के प्रसिद्ध उद्योगपति व रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली थी।

 ४५ वर्षीय हिरेन गुरुवार शाम से ही लापता थे और उनके परिवार ने उनके गायब होने की शिकायत भी शुक्रवार  को थाने के नौपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई । शुक्रवार की ही सुबह हिरेन की लाश रेतिबन्दर रोड के पास थाने से सटे कलवा खाड़ी से बरामद की गई है।


वह ४ मार्च को रात ८ बजे तक मनसुख हिरेन थाने स्थित अपनी कार डेकॉर की दुकान में ही थे।  उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था।  उन्हें कांदिवली से किसी का फोन आया और घोडबंदर रोड पर मिलने बुलाया। मनसुख मोटरसायकिल से ८.३० बजे घर पहुंचे। इसके बाद वह घर बिना मोटर सायकिल के ही बाहर गए थे।  उनका फ़ोन उसके बाद से ही बंद हो गया।  यह जानकारी हिरेन के परिवार ने पुलिस को दी है।

पूरे घटनाक्रम में एक ट्विस्ट यह है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बयान दिया है कि एस यू वी कार के असली मालिक मनसुख हिरेन भी नही हैं। देशमुख के अनुसार, यह गाड़ी  सैम पीटर न्यूटन की है जिसने मरम्मत करने के लिए हिरेन को दिया था पर पैसे न भर पाने के स्थिति में हिरेन ने यह गाड़ी अपने पास ही रख ली थी।

 देशमुख के अनुसार, मामले की जाँच मुम्बई क्राइम ब्रांच से हस्तांतरित होकर अब महाराष्ट्र आतंकवाद निरोध दस्ते ( स्टेट एन्टी टेररिज्म स्क्वाड)को सौप दिया गया है।

No comments