महाराष्ट्र में २८ मार्च से नाइट कर्फ्यू- मुख्यमंत्री।सभी माल रहेंगे शाम ८ से सुबह ७ तक बंद।राज्य में आज ३६९०२ नए मामले, ११२ मौतें।
मुख्यमंत्री कार्यलय से जाहिर सूचना के अनुसार बढ़ते कोरोनावॉयरस संक्रमण के चलते पूरे राज्य में २८ मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाई जा रही है।
इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर अधिकारियों, विभागीय आयुक्त, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला स्तरीय अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ कोरोना के संक्रमण की समीक्षा की ।
राज्य में इस समय २६,३७,७३५ कुल मामले हैं जबकि २३,०००,५६ मरीज रिकवर हो चुके हैं व २,८२,४५१ सक्रिय मामले हैं। मुम्बई में एक ही दिन में ५५१३ नए मामले और ९ लोगों के मौत की भी पुष्टि की गई है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में बढ़ते जा रहे मामले इस ओर इशारा कर रहे हैं कि सख्त नियम लगाए जाएं। राज्य में एक और लॉक डाउन हम नही चाहते। लेकिन यदि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन नही किया गया तो स्थिति भयावह बन सकती है। यदि स्थिति नियंत्रण में नही आई तो २ अप्रैल से लॉक डाउन पर विचार किया जा सकता है। बढ़ते संक्रमण संख्या को देखते हुए अस्पताल की सुविधा भी कम होने के आसार हो सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कोविड संबंधित सुविधा अस्पताल बेड, दवाइयां आदि मुहैया कराने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सावधान रहने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अधिकारी अपने स्तर पर निर्णय ले सकते है कि उन्हें कब लॉक डाउन करना है। राज्य में अचानक से लॉक डाउन नही लगेगा और अगर ऐसी स्थिति आई तो लोगों को अग्रिम सूचना जरूर दी जाएगी।
No comments
Post a Comment