भांडुप के ड्रीम मॉल में लगी आग /सनराइज कोविड अस्पताल के 76 मरीजों को पहुंचाया सुरक्षित /अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी , महापौर किशोरी पेडणेकर , डीसीपी प्रशांत कदम मौजूद /दमकल के 23 टेंडर राहत कार्य में जुटे - दो की मौत
मध्य रात्रि 11:49 के लगभग कल गुरुवार को मुंबई के भांडुप में स्थित ड्रीम्स मॉल में लेवल 3 अथवा लेवल 4 स्तर के आग लगने की खबर है।
इसी मॉल में उल्लेखनीय है कि तीसरे माले पर सनराइज अस्पताल भी है जो कोविड सेंटर के रूप में अपनी सेवा दे रहा है। यहां 76 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं जिसमें से 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं ।
सभी मरीजों को सुरक्षित रूप से मुलुंड के जम्बो कोविड सेंटर और फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है । पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम के अनुसार मरीजों को सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया है ।ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है जिससे कोई अनचाही घटना ना हो।
इस आग के लगने के बाद 12:30 रात्रि के करीब पहले महले पर भी आग पहुंच गई। मौके पर दमकल विभाग के 23 टेंडर पहुंचे हैं और राहत बचाव कार्य शीघ्रता से जारी है ।
हालात का जायजा लेने के लिए मुंबई के महापौर किशोरी पेडणेकर भी पहुंची।अतिरिक्त मनपा अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी भी ड्रीम्स मॉल पहुंचे। सुबह होते होते ड्रीम्स मॉल के पीछे की तरफ भी आग लग गई ।अब तक वहां बचाव कार्य जारी है ।अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
No comments
Post a Comment