महाराष्ट्र में कोरोना का असर जारी- १३५६९ नए मामले, ५४मौतें- मुंबई महानगर में भी पिछले चौबीस घंटे में २९३३ नए मामले ।बिल्डिंगों को करना होगा कोरोना ग्रसित फ्लैट संख्या को नोटिस बोर्ड पर सूचित।डोम्बिवली कल्याण में भी प्रतिबंध की नई सूची आज से लागू
महाराष्ट्र में कोरोना ने इस साल जनवरी के अंतिम सप्ताह से फिर बढ़ना शुरू कर दिया है।कल प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में जनवरी २०२१ से अब तक के सर्वाधिक मामले १३ हजार के पार पहुँच गए हैं जबकि ५४ नए मरीजों की मौत हो चुकी है।
मुम्बई महानगर व उपनगरों में भी कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। कल बीते २४ घंटो में २९३३ नए मामले मुम्बई विभाग में दर्ज हुए ।कल्याण, डोम्बिवली, वसई, पालघर, मीरा भायंदर, नवी मुम्बई, उल्हासनगर जैसे क्षेत्रो से मामले आ रहे हैं। सिर्फ मुम्बई से ही कल १५३९ मामले दर्ज हुए हैं जबकि ५ मौतें हुई हैं।
राज्य में अब 99008 कुल सक्रिय मामले हैं। पुणे क्षेत्र से (पुणे, सातारा, सोलापुर )२८८२ मामले जबकि नाशिक रेंज से २३६५ मामले आए हैं।
राज्य सरकार ने मनपा को निर्देश दिया है कि आवश्यकतानुसार जब जरूरी लगे, लॉक डाउन लगाया जा सकता है, इसकी स्वीकृति लोकल म्युनिसिपल अथॉरिटी को दी जाती है।
मुम्बई मनपा ने सख्त निर्देश दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति होम इसोलशन के नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उसे तुरंत इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन कर दिया जाएगा। सभी बिल्डिंग की हाउसिंग सोसाइटी को कोरोना से ग्रसित लोगों के फ्लैट नंबर सोसाइटी के नोटिस बोर्ड पर लिखना होगा।
कल्याण डोम्बिवली में अत्यवश्यक चीजो व सेवाएं देनेवाली दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने सिर्फ ७ बजे तक ही कार्यरत रहेंगे। परिसर में बार, रेस्टोरेंट जो अब तक ११ बजे रात तक चल रहे थे उन्हें अब ९ बजे तक ही परमिशन दी गई है।
धार्मिक आयोजन महाशिव रात्रि के मौके पर राज्य सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि ५० से अधिक लोग एक बार में ही किसी आयोजन में शामिल नही हो सकेंगे।
मंदिर में दर्शन ,आरती के लिए सोशल डिस्टनसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करना होगा।
No comments
Post a Comment