0 ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट संस्थान ने वित्त वर्ष 2022 में विश्व में सबसे अधिक रफ्तार से जीडीपी विकास करने का संकेत दिया भारत में/ - Khabre Mumbai

Breaking News

ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट संस्थान ने वित्त वर्ष 2022 में विश्व में सबसे अधिक रफ्तार से जीडीपी विकास करने का संकेत दिया भारत में/

पेरिस देश की आर्गेनाईजेशन फ़ॉर इकॉनॉमिक को ओपरेशन एंड डेवलपमेंट नाम एक अग्रणी संस्थान ने वित्तीय वर्ष २०२२ में पूरे विश्व मे सबसे अधिक गति से सकल घरेलू उत्पाद यानी जी डी पी के १२.६% की गति से भारत मे बढ़ने का अनुमान लगाया है।

वित्तीय वर्ष २०२१ में  भारतीय जी डीपी के ७.४% से संकुचित रहने का अनुमान इस संस्थान ने लगाया है जबकि केंद्र सरकार ने ८% से घटने के अनुमान लगाया है। 

इसी संस्थान ने वित्तीय वर्ष 22 में चीन की इकॉनमी एकल दर ७.८%की रफ्तार से बढ़ने के संकेत दिए हैं।
संस्थान के अनुसार भारत मे कोरोना वैक्सीन का निर्माण बड़े स्तर और होना, निर्माण क्षेत्र, कंस्ट्रक्शन क्षेत्र , ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्थिरता आने के फलस्वरूप ही भारतीय जी डी पी में सुधार हो रहा है। बीते तिमाही में जी डीपी में 0.४०% की  वृद्धि देखी गई थी।

कोरोना टीका का निर्माण भारत की क्षमता को दर्शाता है पर इससे अधिक इसके सफल तरीके से  इतनी बड़ी आबादी में टीकाकरण किये जाने को लेकर देखना जरूरी होगा।

ओईसीडी (OECD) संस्थान के अनुसार वार्षिक 21 में ७.४%की गिरावट, वित्तीय वर्ष २२ में 12.६% की विकास, वित्तीय वर्ष २३ में ५.४% की विकास दर से जीडीपी के रहने का अनुमान है।

No comments