जौनपुर के बदलापुर विकास खंड में सामूहिक विवाह का आयोजन, ९२ जोड़ो ने लिए सात फेरे- स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र रहे मुख्य अतिथि/ बदलापुर के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक- विधायक रमेश मिश्र
बदलापुर, जौनपुर....
आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बदलापुर विधानसभा के विकासखंड बदलापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन व्यापक स्तर पर किया गया।
आयोजन के तहत विशाल मंडप में ९२ नए दंपतियों का विवाह सम्पन्न हुआ। आयोजन के सूत्रधार स्थानीय भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र उपस्थित रहे और विवाहित जोड़ो को अपनी शुभकामनाएं दी।
(बदलापुर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक रमेश चंद्र मिश्र नव दंपति को वैवाहिक सामान देते हुए)
योजना के अंतर्गत सभी विवाहित ९२ जोड़ो को जिनमे ४ विकलांगों के भी समावेश है, उन्हें ५१ हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत नव विवाहित जोड़ों को १० हजार के गहने और शादी के अन्य सामान, ६ हजार में शादी के लिए बर्तन इत्यादि, ३५ हजार रुपये सीधे लड़की के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किये जाते हैं।
(बदलापुर ब्लॉक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की एक झलक)
इस योजना के अंतर्गत इच्छुक जोड़ों को पंजीकरण करना आवष्यक है जिसके लिए विधवा, तलाकशुदा, आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं की कन्याओं को ही प्राथमिकता दी गई है। पंजीकरण स्वरूप, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कास्ट सर्टिफिकेट(यदि एसटी, एससी, ओबीसी हों तो) , बैंक खाता डिटेल्स, आधार कार्ड या वोटर कार्ड की प्रति, पास पोर्ट साइज फ़ोटो देना आवश्यक है। योजना में सिर्फ उत्तर प्रदेश के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
विशेषकर इस योजना में लड़की की उम्र न्यूनतम १८ वर्ष व लड़के की उम्र २१ वर्ष निर्धारित रखी गई है।
उक्त अवसर पर विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि इतने व्यापक स्तर और इतना बड़ा सामूहिक वैवाहिक आयोजन अब तक बदलापुर में कभी नही हुआ। इसलिए आज का दिन बदलापुर के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक है।
No comments
Post a Comment