0 राकांपा प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी /ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती । 31 को होगी एंडोस्कोपी और सर्जरी - 2 हफ्ते तक पूर्व नियोजित कार्यक्रम हुए रद्द - Khabre Mumbai

Breaking News

राकांपा प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी /ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती । 31 को होगी एंडोस्कोपी और सर्जरी - 2 हफ्ते तक पूर्व नियोजित कार्यक्रम हुए रद्द

खबर आ रही है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण संचालक की भूमिका निभाने वाले विशेष अनुभवी नेता शरद पवार जी की तबीयत कल अचानक बिगड़ गई।  पेट में दर्द होने के बाद उन्हें कल ब्रिच कैंडी अस्पताल ले जाया गया।


 यहां प्राथमिक टेस्ट के आधार पर डॉक्टरों ने सुनिश्चित किया कि उनके गाल ब्लैडर में समस्या है । अगले 10 दिनों तक वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहेंगे। ऐसी जानकारी उनकी सुपुत्री सुप्रिया सुले में सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है।


(फाइल फोटो- राकांपा चीफ शरद चंद्र पवार)

 राकांपा के महाराष्ट्र प्रवक्ता व राज्य में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है की पार्टी प्रमुख शरद पवार जी की तबीयत कल अचानक खराब होने से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

31 मार्च को उनकी एंडोस्कोपी और सर्जरी होने जा रही है।  लगभग 2 हफ्ते तक आगामी सभी पूर्व नियोजित कार्यक्रम जिसमें श्री पवार को हिस्सा लेना है;  वह निरस्त रहेंगे।

अचानक कल बिगड़ी इस तबियत की वजह से उनका पश्चिम बंगाल का दौरा भी रद्द कर दिया गया है। यहां उनकी १ अप्रैल की पूर्व नियोजित मीटिंग, ३ दिनों की विभिन्न रैलियों में मौजूदगी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात जैसे कार्यक्रम भी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि अटकलें यह भी लगाई गईं कि शरद पवार की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से एक दिन पहले ही  गुजरात के अहमदाबाद में बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बारे में गृहमंत्री शाह ने कहा था कि सब कुछ जनता के बीच बताया जाना जरूरी नही होता।

हालांकि राकांपा का कहना है कि ऐसी कोई बातचीत पवार- शाह के बीच हुई ही नही है।


No comments