गणतंत्र दिवस पर मुम्बई के भांडुप में मुफ्त सम्पूर्ण शरीर जांच शिविर आयोजन को मिला भरपूर प्रतिसाद/ लोकशाही फाउंडेशन की कोरोना काल मे आम जनमानस के लिए अद्भुत पहल/ फोर्टिस अस्पताल की टीम ने दी वैद्यकीय उपस्थिति।
गणतंत्र दिवस(प्रजासत्ताक दिन) के अवसर पर एक ओर जहां कोरोना के संक्रमण से पूरी मुम्बई त्रस्त रही, पर नागरिकों के राष्ट्र प्रेम में कोई कमी नही रही। कई सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं , समाज सेवको ने ध्वजारोहण किया।
इसी कड़ी में भांडुप के हनुमान नगर स्थित बाळ गणेश देवस्थान ट्रस्ट परिसर में लोकशाही फाउंडेशन के तत्वाधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में रैंडम ब्लड सुगर स्तर की जांच, कद, बी एम आई(पूरे शरीर की कैल्शियम स्तर की जाँच), रक्तचाप, ई सी जी, आंखों की जांच सहित सम्पूर्ण शारीरिक जांच की सुविधा फोर्टिस अस्पताल की कुशल टीम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। निजी स्तर पर सामान्यतः १० से १५ हजार तक के खर्च में इतने टेस्ट उपलब्ध हो पाते हैं। इस शिविर में लगभग २७५ नागरिकों ने लाभ लिया।
(फोर्टिस अस्पताल की डॉक्टर भांडुपकर की जाँच करते हुए)
इस अवसर पर स्थानीय भांडुप शिवसेना पूर्व विधायक अशोक धर्मराज पाटिल, भारतीय कामगार सेना नेता संदीप राउत, शिवसेना विधायक व ईशान्य मुंबई विभागप्रमुख रमेश कोरगांवकर, आरपीआई युवा नेता अक्षय निखालजे, राकांपा मुम्बई सचिव जीतू मोरे,
समाजसेवक अमित भोगले शेठ, भाजपा युवा नेता रितेश सावंत, स्थानीय नगरसेवक उमेश माने, शिवसेना वरिष्ठ नेता पराग बने, कांग्रेसी नेता किशोर ढोके सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अमूल्य सहयोग दिया।
आयोजन में उपस्थित सभी मान्यवरों का संस्था के अध्यक्ष राहुल साबळे व पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।
No comments
Post a Comment