0 अर्थमंत्री पहुंची दादर, यूनियन बजट पर किया लोगों से संवाद। कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे- कार्यकर्ताओं को योगी सभागृह तक जाने से पुलिस ने रोका/ मुम्बई भाजपा ने किया जोरदार स्वागत/ - Khabre Mumbai

Breaking News

अर्थमंत्री पहुंची दादर, यूनियन बजट पर किया लोगों से संवाद। कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे- कार्यकर्ताओं को योगी सभागृह तक जाने से पुलिस ने रोका/ मुम्बई भाजपा ने किया जोरदार स्वागत/

मुम्बई दौरे के दरम्यान कल केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण दादर के योगी सभागृह पहुंची जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीमती सीतारमण ने इसी १ फरवरी को आर्थिक बजट पेश किया है। उससे जुड़े मुद्दों पर भी बात की।  

मुम्बई कांग्रेस इन दिनों बढ़ते पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, रेल भाड़ा के दामों को लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। यहां भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निर्मला जी के आगमन पर काले झंडे दिखाए, हालांकि उन्हें केंद्रीय  अर्थ मंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पुलिस ने पहुंचने नही दिया।
मुम्बई कांग्रेस विभागीय समिति के पदाधिकारी सचिन सावंत जो धरने में मौजूद रहे, के अनुसार रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, रेल भाड़े में वृद्धि किये जाने से आम आदमी की कमर टूट जाएगी। लॉक डाउन की वजह से कई लोगों की नौकरियां चली गई हैं। आम बजट से सामान्य आदमी को कोई राहत नही दी गई है।बजट सिर्फ कुछ औद्योगिक घरानों को ही फायदा पहुंचाने के लिए ही बनाया गया है।
मुम्बई पुलिस उपायुक्त जोन-४ , श्री विजय पाटिल के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, किसी को गिरफ्तार नही किया गया है और न ही किसी के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है। लगभग ४००-५०० कांग्रेसी ने नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए थे। ये कार्यकर्ता सुबह से ही दादर रेलवे स्टेशन के पास जमा होने लगे थे।

बता दें कि निर्मला जी पेश हुए आम बजट पर संवाद के लिए मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई में ३ दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं जहां वह औद्योगिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर रही हैं। यह विजिट कल रविवार ७ फरवरी से शुरू हुई है।
सायन कोलीवाड़ा से स्थानीय भाजपा विधायक कैप्टन तमिल सेलवन, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई  दिग्गज भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में स्वागत किया और उपस्थित रहे।
१ फरवरी को पेश हुए आम बजट में निर्मला जी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, जल आपूर्ति, सेनिटेशन, स्टार्ट अप फंड, बैंकों को पूंजी सहयोग, डूबे कर्ज वाले खातों से निपटने के लिए बैड बैंक के गठन ,एल आई सी , व दो अन्य सरकारी बैंकों में विनिवेश, जैसे कई मुद्दों को छुआ था। विभिन्न जरूरी क्षेत्रो में आर्थिक आबंटन बढ़ाने की घोषणा की गई है। इस बजट को राष्ट्रीय स्तर से लेकर इंटरनेशनल मॉनेटरी फण्ड तक से सराहना मिली है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कोरोना संक्रमण काल मे जूझने के बावजूद केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है।

No comments