वरसोवा फिश मार्किट के निकट लगी आग। कई छोटे-मोटे दुकान भी हुए आग के हवाले। प्लॉट 34 की घटना
मुम्बई के अंधेरी के निकट वर्सोवा फिश मार्केट के पास एक केमिकल कम्पनी में कल दोपहर २.४५ बजे आग लगने की घटना सामने आई है।आग की लपटें और तीव्रता इतनी थी कि जल्दी ही बगल के यूनिट में भी आग फैल गई। चार मंजिला इमारत में लगी इस आग ने अगल बगल की कई दुकानों को भी अच्छा खासा प्रभावित किया।
जानकारी के अनुसार वर्सोवा के प्लाट ३४ में हुई इस आगजनी को ३ बजे के लगभग नियंत्रित किया जा सका। यह प्लाट शिवसेना कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। अग्निशमन दल के अनुसार यह लेवल -१ की आग रही। इस प्लाट के निकट ही वर्सोवा फिश मार्केट भी है।
स्थानीय भाजपा विधायक भारती लावेकर ने कहा है कि यह घटना वर्सोवा के तरे गली में हुई है ।हालांकि वह घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।स्थिति अब नियंत्रण में हैं। इस आगजनी में कोई हताहत नही हुआ है।
कल ही शहर में आगजनी की यह दूसरी घटना है। इससे कुछ घंटे पहले नवी मुम्बई के तलोजा में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। आग इतनी तेज लगी थी कि अगल बगल की यूनिट्स में भी फैल गई और उसमें से ब्लास्ट की आवाजें भी सुनी गईं थी।
No comments
Post a Comment