0 महाराष्ट्र में शिवजयंती की धूम।शिवनेरी किले में मुख्यमंत्री ठाकरे सहित कई मंत्रियों ने मनाई शिवजयंती।कोरोना से लड़ाई जीतने पर दिया बल।हिंदुत्व के संरक्षक व मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे छत्रपति शिवाजी महाराज। - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र में शिवजयंती की धूम।शिवनेरी किले में मुख्यमंत्री ठाकरे सहित कई मंत्रियों ने मनाई शिवजयंती।कोरोना से लड़ाई जीतने पर दिया बल।हिंदुत्व के संरक्षक व मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे छत्रपति शिवाजी महाराज।

आज महाराष्ट्र समेत पूरे भारत मे हिंदुत्व के संरक्षक व मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती मनाई जा रही है।
इस शुभ अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांसद संभाजीराजे छत्रपति सहित कई राजनेता शिवाजी महाराज की जन्म स्थली  शिवनेरी किले पर पहुँचे।
मराठा सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित विशाल  शिवजन्मोत्सव कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री ने शिवाजी महाराज की मूर्ति को सर झुकाकर अभिवादन किया।
पालना समारोह में स्थानीय महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री भी शामिल हुए और आनंदित होकर बालक रूप के शिवाजी महाराज को झूला झुलाया।
 राजमाता जिजाऊ को भी मुख्यमंत्री ने अभिवादन किया।
उक्त अवसर पर श्री ठाकरे ने जनसभा को संबोधन में कहा कि भले ही शिवाजी महाराज के समय मे हमे न लड़ना पड़ा हो पर आज हमारी जंग कोरोना विषाणु से हो रही है।इस लड़ाई में मास्क ही हमारी ढाल है।  मास्क नियमित रूप से पहनना होगा।
सिर्फ तलवार से ही जंग नही जीती जाती। 
वातावरण भले ही सुंदर है पर चेहरे पर मास्क है ,यह याद रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका शिवनेरी में दूसरा वर्ष हैऔर यह जिजाऊ , शिवाजी महाराज और जनता के वजह से ही संभव हुआ है।
विरोधी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए संदेश दिया कि कुछ लोग साँप की तरह होते हैं, उन्हें पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।
विधायक अतुल बेनके ने कहा कि अजित दादा पवार को आंखों की भाषा पढ़ने आती है लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही अजित दादा ने चश्मा ने पहन रखा हो पर वह उनके मन की बात भी पढ़ना जानते हैं। ऐसे में क्या उन्हें  भी आंखों की भाषा पढ़ने की आवश्यकता है?
महाराष्ट्र के इतिहास को पूरे विश्व तक पहुंचाने के लिए  मुम्बई में आनेवाले पर्यटकों को रायगढ़ से जोड़ा जाना चाहिए। ऐसा वक्तव्य सांसद छत्रपति शंभाजीराजे ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ऐसा सी फोर्ट सिर्किट के माध्यम से ही हो सकता है जिसके तहत मुम्बई से रायगढ़ आते समय खांडेरी, उंदेरी, कुलाबा,पद्मदुर्ग, मुरुड जंजीरा ये सभी किले आते हैं। इनके वाद ही शिवनेरी किला आता है। समुद्री मार्ग से इन सभी को जोड़े जाने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और महाराष्ट्र का इतिहास  पूरे विश्व मे पहुँचेगा।


No comments