0 अमरावती नागपुर विदर्भ के क्षेत्र में कोरोना का पालन सख्ती से किये जाने के प्रशाशनिक निर्देश,मुम्बई में अब तक मास्क न पहननेवालो से प्रशाशन ने वसूले ३०करोड़ जुर्माना। - Khabre Mumbai

Breaking News

अमरावती नागपुर विदर्भ के क्षेत्र में कोरोना का पालन सख्ती से किये जाने के प्रशाशनिक निर्देश,मुम्बई में अब तक मास्क न पहननेवालो से प्रशाशन ने वसूले ३०करोड़ जुर्माना।

गत दिनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अमरावती ,नागपुर जैसे विदर्भ के क्षेत्र और नाशिक जैसे उत्तरी राज्य में बढ़ रहे संक्रमण पर चिंता जताई थी।इसके बाद ही प्रशाशन में हलचल मची हुई है। 
कोरोना से सम्बंधित दिशानिर्देश का उल्लंघन करनेवालों के साथ सख्ती से निपटने की हिदायत दी गई है। मास्क लगाना, सार्वजनिक व भीड़ भाड़ के इलाकों में सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगाकर रहने की हिदायत दी गई है।  बुखार होने की स्थिति में कोरोना चेक जरूर कराएं। डॉक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं।

मुम्बई में बुधवार को महापौर किशोरी पेडणेकर जी भायखला से मुम्बई सी एस एम टी लोकल में ११.५५ को सवार हुई और यात्रियों को मास्क नियमित रूप से पहने रहने की सलाह देतीं नजर आईं।कइयों ने मास्क पहने थे पर कई सिर्फ मुँह के नीचे लटकाए हुए थे।

श्रीमती पेडणेकर ने इसके बाद १२.४० को मुम्बई सी एस एम टी से हार्बर ट्रेन में  सवार होकर  सांताक्रुज तक गईं।हॉकरों को भी हाथ जोड़कर मास्क पहनने का निवेदन करती दिखीं। सांताक्रुज के एक होटल साईं इन में महापौर की उपस्थिति में  रेड पड़ी जहां गल्फ कंट्री से आये लोग इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन के तहत मौजूद थे।

  बिना मास्क वालो से  प्रशाशन ने वसूला 
मनपा अधिकारियों ने मुम्बई शहर में  बिना मास्क के चलनेवाले लगभग १३ हजार  ५५७ लोगों से एक ही दिन में  इसी मंगलवार को २७लाख ११हजार जुर्माना वसूला है।

मार्च में लॉक डाउन होने के बाद से अब तक लगभग १५.२९ लाख लोगों से तकरीबन ३०.९६ करोड़ की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। यह आंकड़ा १६ फरवरी २०२१ तक का है।
गौरतलब हो कि बिना मास्क के पाए जाने पर १२ सितम्बर तक जुर्माना १००० रुपये था जबकि बाद में इसे घटाकर १३ सितंबर से २०० रुपये कर दिया गया।

पिछले तीन महीनों में बिना मास्क के पाए जानेवालों में तीन गुना इजाफा हुआ है। २८ नवम्बर तक जुर्माना १० करोड़ ७ लाख ८१ हजार था।यह राशि लगभग ४,८५,७३७ लोगों से वसूली गई थी।१६ फरवरी तक यही राशि तीन गुना बढ़कर ३० करोड़ पार कर गई है। 

पूरे राज्य में पिछले हफ्ते से  कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने भी नागरिकों से कोरोना से संबंधित दिशा निर्देश का पालन करने पर जोर दिया है। 
मनपा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोरोना से संबंधित नियमो का उल्लंघन करनेवालों पर नियमतः कार्रवाई की जाएगी।



No comments