0 मानखुर्द- मंडाला की आग २०घण्टे बाद बुझी।४० वर्षीय अग्निशमन अधिकारी जख्मी, शताब्दी अस्पताल में शुरू इलाज ।मौके पर पहुंची १९ अग्निशमन दल, वाटर टैंकर और एम्बुलेंस, कोई हताहत नही। - Khabre Mumbai

Breaking News

मानखुर्द- मंडाला की आग २०घण्टे बाद बुझी।४० वर्षीय अग्निशमन अधिकारी जख्मी, शताब्दी अस्पताल में शुरू इलाज ।मौके पर पहुंची १९ अग्निशमन दल, वाटर टैंकर और एम्बुलेंस, कोई हताहत नही।

मानखुर्द स्क्रेपयर्ड (भंगार रखे जानेवाला स्थान) ,मांडला के निकट कल आग लग जाने से बहुत सी संपत्तियां जल कर राख हो गई, हालांकि किसी के जान को कोई नुकसान नही हुआ। यह  स्लम से सटा हुआ इलाका है।


मौके पर आग पर नियंत्रण हेतु १९ दमकल विभाग की गाड़ियां, ९ वाटर टैंकर, १ रेस्क्यू वाहन, ३एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुँच गई। लग भग २० घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की स्थिति पर पूर्णतया नियंत्रण पाया जा सका।

आग की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग ने आस पास के लोगों को खाली करा दिया था।
फायर विभाग ने इसे लेवल ३का फायर समझ लिया था। आग एकता नगर के पास इस भंगारखाने में दोपहर २ :२८ पर लगी थी। 

आग बुझाने के कार्य मे ४० वर्षीय अग्निशमन अधिकारी हरीश नाडकर्णी जख्मी हुए और उन्हें गोवंडी के  शताब्दी अस्पताल ले जाया गया है। हरीश की प्रकृति अब स्थिर है।

स्थानीय लोगों की माने तो ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, यह कोई पहला मौका नही है। यहां छोटे स्तर पर कई सारे गोडाउन हैं  जहां तेल सुरक्षित करके रखा जाता है। यही तेल आग फैलने में विशेष भूमिका निभाते हैं।

अधिकांशतः मंडाला के इस परिसर में मजदूर ही काम करते हैं।आग लगने की स्थिति में वह सभी पलायन कर गए।

कल शुक्रवार को इसी घटना के चलते घाटकोपर फ्री वे मार्ग पर यातायात लंबे समय तक बाधित रही। भीड़ की स्थिति सांताक्रूज़  चेम्बूर  मार्ग पर भी बनी रही।

No comments