गुजरात नगर निगम चुनाव में प्रधानमंत्री की भतीजी को टिकट नही/गुजरात भाजपा - भाजपा नेताओं के रिश्तेदारो को टिकट नही देने का बनाया है नियम
गुजरात में आगामी 21 फरवरी को नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं ।
इसी कड़ी में अहमदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी सोनल मोदी ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था लेकिन भाजपा की गुजरात इकाई ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया।
इसके लिए राज्य अध्यक्ष से जब पूछा गया तो श्री सी आर पाटिल का जवाब था - नियम सभी के लिए बराबर है / गुजरात भाजपा इकाई ने हाल ही में बीते सप्ताह यह नियम बनाया है कि पार्टी नेताओं के रिश्तेदारों को चुनावी टिकट नहीं दिए जाएंगे और यह नियम सोनल मोदी पर भी लागू होता है।
प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी गुजरात के अहमदाबाद में ही राशन की दुकान चलाते हैं। प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
सोनल मोदी का तर्क है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की भतीजी होने के नाते नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते टिकट मांगा था। ३० वर्षीय गृहिणी सोनल ने अहमदाबाद के बोकड़देव वार्ड से टिकट मांगा था । फिलहाल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है जिसमे सोनल का नाम नही है।
सोनल मोदी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर उन्हें टिकट नही मिलता है तब भी वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में रहकर काम करती रहेंगी।
नरेंद्र मोदी के भाई व सोनल के पिता प्रह्लाद मोदी ने कहा कि उनका परिवार किसी भी काम के ले लिए प्रधानमंत्री के नाम का इस्तेमाल नही करता। वे अपनी रोजी रोटी अपने दम पर चलाते हैं। प्रह्लाद जी ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से आज वह उनके बंगले पर आज तक कभी नही गए हैं।
गुजरात के राजकोट ,अहमदाबाद, वडोदरा समेत अन्य नगरों में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव २१ फरवरी को होना तय हुआ है।
No comments
Post a Comment