0 मुम्बई महानगर में बढ़ा ऑटो टैक्सियों का बेस किराया/ ऑटो तीन रुपये बढ़कर २१ रुपये पर तो टैक्सियां हुई २५ रुपये की बेस किराए पर। - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई महानगर में बढ़ा ऑटो टैक्सियों का बेस किराया/ ऑटो तीन रुपये बढ़कर २१ रुपये पर तो टैक्सियां हुई २५ रुपये की बेस किराए पर।

मुम्बई महानगर क्षेत्र में आज से टैक्सियों व ऑटो रिक्शा के आधारभूत किराए में तीन रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

पहले यह बेस फेयर ऑटो के लिए १८ रुपए,  और टैक्सी के लिए २१ रूपये था। अब ३ रुपये वृद्धि के साथ ऑटो का बेस फेयर २१ और टैक्सी के २५ रुपए हो गए हैं।

इस फैसले से मुम्बई, ठाणे, नवी मुम्बई के सभी टैक्सी - ऑटो यूनियन खुश हैं। बढ़ती डीजल, पेट्रोल व अन्य पदार्थो के बीच पिछले पांच साल में किराए में वृध्दि नही हुई थी।  लॉक डाउन के दौरान अप्रैल से जून तक ऑटो टैक्सियों का कोई व्यवसाय नही हो सका था।

संबंधित किराए वृद्धि को लेकर प्रस्ताव मुम्बई मेट्रोपोलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने आज समिति में रखा था जिसे पारित कर दिया गया है।

हालांकि ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा या ट्रांसपोर्ट प्राधिकरण आयुक्त अविनाश ढकने द्वारा बढ़ी हुई दर लागू करने को लेकर कोई निर्णय अब तक नही लिया गया है। उम्मीद है कि राज्य  ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

एक क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी अधिकारी के अनुसार यह वृद्धि दर काफी पहले से निलंबित थी जिसे अब पारित कर दिया गया है।

No comments