0 उद्धव ठाकरे ने दिया राज्य की जनता को संदेश। मास्क कोरोना से बचाव के लिए ढाल की तरह बेहद जरूरी। वर्षों पहले आए स्पेनिश फ्लू का किया जिक्र।अगले ८ दिनों की स्थिति तय करेगी लॉक डाउन की दिशा। सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आयोजन कुछ दिन के लिए रहेंगे बंद। - Khabre Mumbai

Breaking News

उद्धव ठाकरे ने दिया राज्य की जनता को संदेश। मास्क कोरोना से बचाव के लिए ढाल की तरह बेहद जरूरी। वर्षों पहले आए स्पेनिश फ्लू का किया जिक्र।अगले ८ दिनों की स्थिति तय करेगी लॉक डाउन की दिशा। सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आयोजन कुछ दिन के लिए रहेंगे बंद।

आज शाम फेसबुक लाइव के माध्यम से महाराष्ट्र के यशश्वी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधन दिया। कोरोना के मामले प्रतिदिन पिछले हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं।  इस बारे में ठाकरे ने गहरी चिंता व्यक्त की।

उद्धव ने कहा कि जब से टीकाकरण की मुहिम शुरू हुई है तब से अब तक राज्य में 9 लाख फ्रंट लाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। अगले दो महीनों में कुछ अन्य कंपनियां भी हमे टीका उपलब्ध करा सकेंगी।उनके ट्रायल अब भी जारी हैं और वे अंतिम स्टेज में हैं। उसके बाद आम लोगों को टीकाकरण की मुहिम भी शुरु की जाएगी।

आगामी मार्च के पहले हफ्ते में  राज्य को पहला कोरोना संक्रमित मामला मिले 1 साल पूरा हो जाएगा।

  किसी ने ठाकरे से एक दिन पूछ लिया कि आप किस चीज़ को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। उद्धव जी ने जवाब दिया कि सबसे अधिक सौभाग्य पूर्ण वह यह समझते हैं कि लोगों ने उन्हें अपने परिवार के  सदस्य के रूप में  स्वीकार किया है। 
उद्धव ने आगे कहा कि पहले लड़ाई लड़ने में तलवार और ढाल दोनों का उपयोग होता था। तलवार का प्रयोग हमला करने और ढाल का प्रयोग खुद को बचाने के लिए होता था।आन कोरोना से जब पूरा विश्व लड़ रहा है तब हमारे पास अब भी तलवार नही हैं क्यों की टीकाकरण अभी भी जारी है । पर ढाल के रूप में हमारे पास फेस मास्क है। इसलिए मास्क का प्रयोग अत्यंत आवष्यक है। 
उन्होंने हाल ही में शिवजयंती के मौके पर अपनी शिवनेरी किले जाकर शिवजयंती महोत्सव में शामिल होने पर कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बतौर मुख्यमंत्री शिवाजी महाराज की जयंती मनाने का सुअवसर मिला। इस बार पहले की अपेक्षा भीड़ काफी कम थी पर उत्साह में कोई कमी नही थी।

ठाकरे  ने कहा कि मामले कम होने के बाद लोग लापरवाह होने लगे। आज कोरोना से लड़ने के लिए सभी अस्पतालों में मिलाकर ४ लाख बेड मौजूद हैं। हम प्रतिदिन अपनी क्षमता बढा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण फिर से वापस बढ़ने और उसके परिणाम स्वरूप विश्व के कई देशों में फिर लॉक डाउन लगने का भी जिक्र किया। श्री ठाकरे ने कहा कि  इजराइल, ब्राज़ील, जर्मनी, कुवैत, दुबई, नई जीलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों में दुबारा १ से डेढ़ महीने तक लॉक डाउन लगाना पड़ा। लॉक डाउन भले ही कोरोना खत्म करने का सफल तरीका न हो पर शारीरिक संपर्क के कड़ी को तोड़ने का तरीका जरूर है।

ठाकरे ने कहा कि सैकड़े साल पहले स्पेनिश फ्लू भी फैला था और तब भी हैंड वाश, मास्क , शारिरीक दूरी आदि उपायों  का ही उपयोग किया गया था।

हमने मौजूदा परिथिति को देखते हुए बैंक्विट हाल, पंचसितारा होटलों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।आर्थिक परिस्थिति में सुधार लाने के लिए , लोगों की सुविधा को देखते हुये हमने फिर से काम काज, होटल, सिनेमा लोकल ट्रेन ,बसें, निजी गाड़ियां सबको क्रियान्वित किया। धार्मिक स्थल , गार्डन भी खोले गए। पर अब बढ़ते मामलों के चलते हम कई जगह कन्टेनमेंट जोन में प्रतिबंध लगा रहे हैं।

ठाकरे ने कहा कि दो हफ्ते पहले राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या २००० से ५००० के बीच थी लेकिन अब यही आंकड़ा बढ़कर ६९७१ हो गया है। पूरे राज्य में एक्टिव मामले पहले ४० हजार तक थे जो अब बढ़कर ५३ हजार हो गए हैं। मुंबई और पुणे में भी पिछले एक हफ्ते में मामले बढ़े हैं।

अगले कुछ दिनों के लिए सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम बंद रहेंगे।माई फैमिली ,माई रिस्पांसिबिलिटी के बजाय आई ऐम रेस्पोंसिबल यानी मी जवाबदार यह मुहिम चलाना होगा ।हर किसी को जिम्मेदार होना होगा कि वह सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनेंगे। सैनिटाइजर का उपयोग और सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे।

ठाकरे ने जनता से सवाल पूछा कि क्या हम एक और लॉक डाउन चाहते हैं। इसका जवाब अगले ८ दिनों में संक्रमण के डाटा से ही मिल पाएगा। अब यह आम जनता पर निर्भर है कि वह कोरोना के नियम पालेगी या एक और लॉक डाउन के लिए तैयार है।

No comments