0 मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने वार्ड क्रमांक १७६ में किया मनपा इमारत दुरुस्तीकरण का शुभारंभ/ २० करोड़ की लागत से होगी ३२ इमारतों की जर्जर हालत में सुधार/ - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने वार्ड क्रमांक १७६ में किया मनपा इमारत दुरुस्तीकरण का शुभारंभ/ २० करोड़ की लागत से होगी ३२ इमारतों की जर्जर हालत में सुधार/

मनपा विरोधी पक्ष नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक रवि राजा कोण्डु ने आज सुबह अपने स्थानीय कार्यक्षेत्र के वार्ड १७६ के के डी गायकवाड़ नगर परिसर में मनपा इमारतों के दुरुस्तीकरण रिपेयर कार्य का उद्घाटन किया।
रवि राजा पांच बार से कॉंग्रेस पार्टी की ओर से नगरसेवक रहे हैं। लगभग २५ वर्ष से अधिक समय का अनुभव रखनेवाले रवि राजा इसी वार्ड से नगरसेवक  रहे हैं । 
२००३ में जब वह इसी जगह से नगरसेवक थे तब इन इमारतों का रिपेयर वर्क हुआ था जिसे अब लगभग १८ साल हो चुके हैं। कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ नगर में इमारत क्रमांक १ से ३२ तक की ये इमारतें फिर जर्जर अवस्था मे हैं जिन्हें दुरुस्तीकरण करना आवश्यक हो गया था।


नगरसेवक रवि राजा ने कहा कि उन्होंने पिछली मनपा चुनाव २०१७में जनता से वादा किया था कि वे इन इमारतों का रिपेयर वर्क जरूर करवाएंगे और नागरिकों को राहत मिलेगी।इसी कड़ी में वह अपना वादा निभा रहे हैं।
(के डी गायकवाड़ नगर , सायन कोलीवाड़ा वसाहत परिसर में नारियल फोड़कर इमारतों के विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए- मनपा विरोधी पक्ष नेता व कांग्रेस नगरसेवक रवि राजा )

गौरतलब हो कि इस काम के लिए लगभग २० करोड़ का फण्ड पास किया गया है। अगले ही वर्ष मनपा चुनाव फरवरी २०२२ में होना है। रवि राजा का कहना है कि अगले चुनाव से पूर्व यह काम पूरा कर दिया जाएगा, ऐसा उनका विश्वास है बता दें कि वार्ड १७६  में मनपा द्वारा निर्मित कई ४ मंजिला इमारतें हैं जो काफी पुरानी हैं और समय समय पर उनके स्ट्रक्चरल ऑडिट से यह पता चला है कि उन्हें मरम्मत की आवश्यकता है । 

इसी परिसर के निकट पंजाबी कॉलोनी में भी लगभग २५ इमारतों को तो मनपा कार्यालय ने जर्जर व धोकादायक बताकर रहिवासियों को इमारत खाली कराने का नोटिस भी दिया है।


गायकवाड़ नगर के रहिवासियों को आज के दिन का बेसब्री से इंतज़ार था। आज के इस विकास कार्य के उद्घाटन समारोह में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

No comments