महाराष्ट्र में बजट सत्र आज से - 10 दिनों तक चलेगा सदन सत्र/ राज्यपाल कोश्यारी करेंगे संयुक्त सदन में शुरुआत। शक्ति एक्ट, उच्च शिक्षा, घर, कर से संबंधित प्रस्ताव हो सकते हैं पेश
आज से महाराष्ट्र राज्य में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है / 10 दिनों तक चलने वाला यह बजट सत्र आज से शुरू होकर शक्ति एक्ट, घर, रेवेन्यू , उच्च शिक्षा आदि प्रस्ताव पर मुहर लगाए जा सकते हैं।
आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। कल उनके द्वारा संबोधित किए गए वक्तव्य पर सदन में चर्चा की जाएगी। वायरस संक्रमण को देखते हुए अधिकांशतः ६ सप्ताह तक चलने वाला सदन सिर्फ 10 दिन तक के लिए चलाया जाने वाला है।
शक्ति एक्ट पर दोनों सदनों के संयुक्त चयन की संभावना है। महिलाओं व बच्चों और होनेवाले अत्याचार के विरोध में शक्ति एक्ट के प्रस्ताव लाया जाएगा।
विरोधी पक्ष भाजपा ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में सत्तासीन महा विकास आघाडी सरकार सवालों से बचने और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सदन की कार्यवाही सत्र को बहुत छोटा कर रही है। जबकि संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब के अनुसार भाजपा ने ही वायरस के संक्रमण को देखते हुए सिर्फ 1 दिन का सत्र चलाने की मांग की थी लेकिन हमारी सरकार ने इसे 10 दिन का किया है।
गौरतलब हो कि इस सदन में सिर्फ ८ दिन ही कार्य हो सकेंगे; ६ और ७ मार्च तारीख को शनिवार और रविवारीय अवकाश रहने के चलते सदन में कामकाज नहीं होगा । ५ तारीख को विरोधी पक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर भी सदन में चर्चा होगी और कुछ बिल भी पेश किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य कैबिनेट के द्वारा प्रस्तावित 12 लोगों के नाम पर अब तक राज्यपाल ने अपनी मुहर नहीं लगाई है जिन्हें विधान परिषद में भेजा जाना है।
विधानसभा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस सदन में नए अध्यक्ष के लिए मीटिंग नही रखी गई है। गौरतलब हो कि कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया है।
कल विवादों के घेरे में आए वन मंत्री संजय राठौड़ ने भी सदन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दिया पद से इस्तीफा:
टिक टॉक स्टार व भावी मॉडल २२ वर्षीय पूजा चह्वाण की पुणे के हेवेन पार्क स्थित इमारत की बालकनी से गिरकर मृत्यु होने व उसके बाद संजय राठौड़ के साथ कई फ़ोटो, वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने राठौड़ के इस्तीफे को लेकर काफ़ी हंगामा किया। पूजा की मृत्यु के बाद से २ सप्ताह तक संजय राठौड़ भी गायब थे और फिर २३ फरवरी को पोहरदेवी मंदिर के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया जिसमे हजारो समर्थक मौजूद थे। इस शक्ति प्रदर्शन से नाराज होकर मुख्यमंत्री ठाकरे ने राठौड़ को नोटिस भी भेजा था। हालांकि कल राठौड़ ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया। शिवसेना सदन में भाजपा द्वारा किसी हंगामे को नही चाहती थी इसलिए राठौड़ का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया। वही राठौड़ का कहना है कि इस्तीफा इसलिए दिया ताकि जांच निष्पक्ष हो और सच सबके सामने आए।
No comments
Post a Comment