0 महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ देंगे इस्तीफा -शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का बयान / 22 वर्षीय भावी मॉडल व टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण की आत्महत्या से जुड़ा मामला - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ देंगे इस्तीफा -शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का बयान / 22 वर्षीय भावी मॉडल व टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण की आत्महत्या से जुड़ा मामला

बीते २ हफ्तों से महाराष्ट्र की राजनीति में संजय राठौड़ से जुड़े मामले को प्रतिदिन एक नई हवा मिल रही है ।संजय राठौड़ बंजारा जनजाति का प्रतिनिधित्व करते हैं और महाराष्ट्र के महा विकास आघाडी सरकार में वन मंत्री भी हैं। 

 बीते 8 फरवरी को पुणे के हडपसर, वनवाडी इलाके में एक रिहायशी इमारत हेवन पार्क की बालकनी से कूदकर २२ वर्षीय टिक टॉक स्टार पूजा  ने आत्महत्या कर ली थी/  पूजा परली वैजनाथ क्षेत्र बीड जिले की रहने वाली थी। उन्होंने पिछले समय में काफी राजनीतिक कंपेनिंग ने भी हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर पूजा काफी सक्रिय रहती थी। पूजा चव्हाण की आत्महत्या के बाद २ हफ्ते तक संजय राठौड़ लापता थे। अपने मंत्रालय के केबिन में भी वह नहीं दिखे और  न ही किसी तरह के कोई सभा में आए। पूजा चव्हाण भी बंजारा जनजाति से ही संबंध रखती हैं और उनकी आत्महत्या से संजय राठौड़ का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है।
(बाएं- टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण, दाएं- संजय राठौड़ -महाराष्ट्र कैबिनेट वन मंत्री)

 राठौड़ के 2 हफ्ते तक लापता होने से इस बात को और हवा मिल गई और अब जबकि राठौड़ पूजा की आत्महत्या से उनके किसी भी तरह के संबंध होने की बात को इंकार कर रहे हैं ।लेकिन राज्य सरकार पर बढ़ता हुआ दबाव राजनीतिक विरोध के चलते मुख्यमंत्री ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कह दिया है। इसके पहले मुख्यमंत्री ठाकरे ने राठौड़ को इशारों में कह दिया था कि 'मेरे निर्णय लेने से पहले तुम निर्णय ले लो'। राठौड़ ने  बीच में यवतमाल की अपनी विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन भी किया था जो कि कोरोना संक्रमण की नियमावली के विरुद्ध है। हाल ही में  स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि किसी भी तरह के धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक आयोजन नहीं किए जाएंगे ।

कल शाम को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत जो पार्टी मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक और राज्यसभा सदस्य भी हैं ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपनी आंखें नही मूँदी हैं । वह एक सत्यवादी व्यक्ति हैं और पूरे घटनाक्रम पर उन्होंने नजर बनाई हुई है ।शिवसेना और राज्य की सरकार महाविकास आघाडी ऐसे किसी भी काम का समर्थन नहीं करेगी जो गलत है। फिर वह चाहे अपनी ही पार्टी के लोग हो या कोई और ।  निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी ।संजय राठौड़ को इस्तीफा देने के लिए निर्देश दे दिया गया है देर रात या आज राठौर इस्तीफा दे सकते हैं ।
(राज्य कैबिनेट वनमंत्री संजय राठौड़-प्रेस वार्ता में )


संजय राठौड़ पूर्व में देवेंद्र फडणवीस की भाजपा सरकार में भी रेवेन्यू मंत्री थे। अब चूंकि  राठौड़ बंजारा समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और और पिछली चार बार यवतमाल की अपने विधानसभा सीट से निर्विरोध चुने जाते रहे  हैं । राठौड़ की कोई भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और बहुत ही निम्न स्तर से काम करते हुए वह कैबिनेट स्तर तक के पद पर पहुंचे  हैं। ५०  वर्षीय संजय राठौड़ जिला अध्यक्ष से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री तक रह चुके हैं / 

पूजा चव्हाण की आत्महत्या के मामले को पुणे पुलिस एक्सीडेंटल डेथ मानकर केस रजिस्टर कर चुकी है।मामला वनवडी पुलिस थाने में दर्ज है  और आगे की जांच जारी है।  पूजा के परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत नही दर्ज कराई है।

(कल नवी मुम्बई में भाजपा की राज्य महिला इकाई के सदस्यों को पुलिस ले जाते हुए- संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा निकाला गया था।)

महाराष्ट्र भाजपा ने पूरे राज्य में जनाक्रोश कर महाविकास अघाड़ी पर दबाव बनाया ताकि वनमंत्री राठौड़ को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। कल भी राज्य की महिला इकाई भाजपा के सदस्यों ने मोर्चा निकाला। महिला इकाई की अध्यक्ष चित्रा ताई वाघ ने कहा कि संजय राठौड़ के पूजा चव्हाण के आत्महत्या से संबंधित कनेक्शन की पुष्टि हुई है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। पूजा की मृत्यु के बाद कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जो राठौड़ से संबंधों की ओर इशारा कर रहे हैं।

संजय राठौड़ यवतमाल के दिगरस विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनकर आये हैं। वह विदर्भ क्षेत्र से शिवसेना कोटे से एकमात्र व्यक्ति हैं जो मौजूदा महाविकास अघाड़ी सरकार में वनमंत्री हैं।

No comments