क्या फिर लग सकता है लॉक डाउन? मुम्बई महापौर की चेतावनी- नही पाले कोरोना से संबंधित नियम तो करना पड़ेगा लॉक डाउन।
मुम्बई महापौर श्रीमती किशोरी पेडणेकर ने कल बयान दिया है कि पिछले सप्ताहभर से जिस तरह रोज मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ,उससे लग रहा है कि लॉक डाउन फिर लगाना पड़ सकता है।
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने जनता की समस्याओं को महसूस करते हुए आफिस, काम काज के लिए जूझ रहे आम मुंबईकरों को राहत देते हुए क्रमबद्ध तरीके से मुम्बई लोकल में सफर की इजाजत दे दी है। लोग सुबह ७ के पहले, दोपहर १२ से ४, रात के ९ बजे से आखिरी लोकल तक सफर कर सकते हैं। इसका अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। शाम को वापस लौटनेवाले मुम्बई करो की इतनी भीड़ लोकल में हो रही है कि जैसे सामान्य दिन की बात हो और कोरोना सिर्फ टेलीविजन पर रह गया है।
मेयर पेडणेकर ने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद लोगों का मास्क न लगाना, मास्क मुंह से नीचे लटकाकर रखना, सोसल डिस्टनसिंग से बेपरवाह होना मुम्बई के लिए भारी पड़ सकता है।
सोमवार को महाराष्ट्र में ३३६५ मामले, रविवार को भी लगभग ४००० मामले आये थे। पिछले ६दिनों से लगातार संख्या बढ़ रही है।
गत दिन औरंगाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बढ़ रहे संक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की थी। अजित पवार ने कहा कि विदर्भ के कुछ प्रमुख जिले जैसे अमरावती , नागपुर और उत्तरी महाराष्ट्र जैसे नाशिक में मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लोग वैश्विक महामारी को गंभीरता से नही ले रहे हैं। कोविड से संबंधित निर्देशो का पालन नही हो रहा है। इस लापरवाही के चलते हमे बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।
राज्य में अब तक २० लाख से ज्यादा लोग लगभग २०,७१,३०६ व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं और ५१५९१ से अधिक इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। अन्य राज्यों की तुलना में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है।
कल राज्य में ३६६३ नए मामले आये और ३९ लोगों की मौत भी हुई जबकि २७०० लोग रिकवर हुए हैं। कुल सक्रिय मरीजो की संख्या राज्य में हालांकि ३७,१२५ है। अब तक रिकवर हुए लोगों की संख्या १९,८१,४०८ है। १,८२,९७० लोग होम क्वारंटाइन हैं जबकि विभीन्न प्रशाशनिक केंद्रों में लगभग १७२६ लोग क्वारंटाइन हैं। रिकवरी दर राज्य में लगभग ९५.६६% हैं और मृत्यु दर २.४९% रह गई है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी रेट ९७ प्रतिशत से ज्यादा है। महाराष्ट्र सहित पूरे देश मे १६ जनवरी से टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। अब तक लगभग ८७ लाख आपातकालीन, प्राथमिक स्तर पर अत्यवश्यक कार्य से जुड़े लोगों को टीका दिया जा चुका है।
इस समय केरल में महाराष्ट्र से भी ज्यादा लगभग ४६०० के करीब नए मामले आ रहे हैं।
राज्य सरकार ने मुम्बई के २३ निजी अस्पतालों को भी टीका करण के मुहिम की मंजूरी दी है। इनमे हरिकिशनदास नरोत्तम दास अस्पताल, एस एल रहेजा अस्पताल, ग्लोबल, ब्रीच कैंडी, कोकिलाबेन, बॉम्बे, जसलोक, ई एस आई सी अस्पताल उन प्रमुख में से हैं जहां वैक्सीनशन ड्राइव की मंजूरी दी गई है हालांकि आम नागरिक के लिए अभी यह सुविधा उपलब्ध नही है।
No comments
Post a Comment