सायन स्थित विश्व हिंदू परिषद संचालित अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन परिसर में पुस्तकालय का उद्घाटन समारोह सम्पन्न/ वात्सल्य ग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि।
मुम्बई के सायन स्थित विश्व हिंदू परिषद संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी परिसर में कैंसर मरीजो को निःशुल्क रहने और खाने पीने की व्यवस्था देकर उनका आसरा बननेवाले अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन पिछले कई वर्षों से देश के कई राज्यों से मुम्बई इलाज कराने आये सैकड़ो मरीजो को अपनी निःस्वार्थ सेवा दे रहा है ।
रुग्ण सेवा सदन के परिसर में आज भगवती देवी सत्यनारायण अग्रवाल पुस्तकालय का उद्घाटन आज सम्पन्न हुआ।
उक्त सुअवसर पर वात्सल्य ग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्याम अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। वात्सल्य ग्राम प्रसिद्ध हिन्दू राष्ट्र संत साध्वी ऋतंभरा दीदी के सान्निध्य में बच्चों व महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई गई एक उच्चस्तरीय संस्थान परम शक्ति पीठ के मार्गदर्शन में चलनेवाला राष्ट्रस्तरीय उपक्रम है। यह संस्था देश मे वृंदावन, रुद्रप्रयाग, बारमेर, सिजै, डकोर आदि कई क्षेत्रो में अपनी सेवाएं दे रही है।
प्रमुख वक्ता के तौर पर दिंडोशी विभाग के संघचालक(राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) श्री वीरेंद्र यज्ञीक रहे।
अन्य प्रमुख लोगों में देवकीनंदन जिंदल - विहिप कोंकण प्रान्त अध्यक्ष व सहकोषाध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, शीव कल्याण केंद्र के अध्यक्ष दिनेश तहलियानी, संजय लोढ़ा, विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकड़ी के मुख्य पुजारी अजय मिश्रा जी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment