सैफ अली खान ने किया अपने मित्र के साथ मुम्बई के कुर्ला में नाबालिग लड़की का गैंगरेप/ऑनलाइन सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती/ अभियुक्त गिरफ्तार/
ऑनलाइन सोशल अप्प पर बढ़ते फ्रेंडशिप के चलन का एक और भयावह नजारा सामने आया है। जहां एक ओर घात लगाए बैठे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पहले तो भोली भाली लड़कियों को लच्छेदार बातों से प्रभावित करते हैं और फिर उनका ध्यान भटकाकर अपनी मित्रता में आकर्षित करते हैं। यहीं से लड़कियों के साथ गलत होने लगता है पर जब तक उन्हें समझ मे आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
मामला जयपुर , राजस्थान का है जहां एक अल्पवयस्क १३ वर्षीय लड़की ने सोशल अप्प के जरिये 21 वर्षीय सैफ अली खान और उसके अन्य एक अल्पवयिन मित्र से मित्रता की और बात इतनी बढ़ जाती है कि वह लड़की इनका कहना मानने लगती है।
सैफ अली खान लड़की को मुम्बई आकर मिलने के लिए उकसाता है। बस से सूरत तक आने के लिए मना लेता है। लड़की के पास पैसे नही थे तो सैफ अली खान भीम अप्प के माध्यम से बस कंडक्टर को ऑनलाइन पैसे हस्तांतरित कर देता है। इसके बाद सैफ लड़की को सूरत में मिला ,वहाँ से मुम्बई लाया।
मुम्बई के कुर्ला इलाके में सैफ और उसके अल्पवयिन मित्र ने मिलकर लड़की के साथ बलात्कार किया।
इधर जयपुर में लड़की के परिजनों ने पुलिस की शरण ली।चूंकि लड़की मुम्बई में भी सोशल अप्प पर सक्रिय रही, इसलिए तकनीकी यंत्रों के सहयोग उसके कुर्ला में होने का पता चल गया और लड़की को बचाया गया। दोनों बलात्कारी अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, क्योंकि लड़की मात्र १३ वर्ष की है इसलिये उसका स्वयं बस के द्वारा सूरत आने की घटना स्वीकार नही की जा सकती। दोनों अभियुक्तों पर आई पी सी की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस) एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
No comments
Post a Comment