किरीट सोमैया के बेटे नील से मुलुंड पुलिस ने की ३घंटे की पूछताछ- स्टेटमेंट दर्ज किया गया-उपायुक्त ज़ोन ७-प्रशांत कदम/मामला निजी ठेकेदार से हफ्तावसूली से संबंधित
पूर्व भाजपा सांसद डॉक्टर किरीट सोमैया के बेटे और मुलुंड से ही निर्वाचित नगरसेवक नील सोमैया की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलुंड पुलिस ने नील को थाने बुलाकर ३ घंटे की गहरी पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया और उन्हें घर जाने दिया गया।
क्या है पूरा मामला
पिछले वर्ष जनवरी में दर्ज रंगदारी के रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़ी कॉर्पोरेट कम्पनी ने एक ठेकेदार को अपने 2 टावर के कुछ काम का ठेका दिया था । इस ठेकेदार को बाद में नील के कार्यालय में बुलाकर तीन लोगों ने डराया धमकाया और एक टावर का काम खुद ले लिया। बाद में फिर से ठेकेदार को बुलाकर डराया गया और दूसरे टावर का काम या उसके बदले प्रॉफिट में हिस्से की मांग की गई।
फाइल फोटो- नील किरीट सोमैया
इस मामले में जिन तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया ।
अब एक साल बाद मुम्बई पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है और हाल ही में नील को बुलाकर उनका बयान दर्ज किया गया।
जोन ७ के पुलिस उपायुक्त श्री प्रशांत कदम के अनुसार नील से पूछताछ जरूरी थी इसीलिए उन्हें थाने बुलाया गया और उनका बयान दर्ज किया गया है। हालांकि नील का नाम एफआईआर में नही है।
पूर्व भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता डॉक्टर किरीट सोमैया ने हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बेनामी संपत्ति के मामले में जाँच का मुद्दा उठाया था।
सोमैया के अनुसार यह राजनीतिक भावना के तहत किया जा रहा है। किरोत सोमैया ने कहा कि उनके बेटे का इस मामले में कोई संबंध नही है और इस हफ्तावसूली के मामले में नील के खिलाफ किसी के पास कोई सबूत नही है।
नील सोमैया मनपा के पहले नगरसेवक हैं जिन्होंने भारत बॉयोटेक और इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के ट्रायल में हिस्सा लिया और पहली खुराक सायन अस्पताल में ली थी।
No comments
Post a Comment