स्वदेश निर्मित स्वचालित मेट्रो कोच बंगलोर से पहुंची मुम्बई कांदिवली डिपो/ उद्धव ठाकरे ने किया अनावरण/ मई से जनता कर सकेगी दहिसर -अंधेरी मेट्रो सफर/ हमने पूर्व भाजपा सरकार के किसी भी विकास कार्य को नही रोका- मुख्यमंत्री ठाकरे
कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बंगलोर से मुम्बई पहुंची स्वचालित और अपने ही देश मे निर्मित मेट्रो कोच बोगी का अनावरण किया। मेट्रो कोच कांदिवली के चारकोप डिपो में है।
यह स्वदेश निर्मित बोगी मेट्रो लाइन 2A (दहिसर पूर्व से डी एन नगर) व मेट्रो लाइन 7(अंधेरी पूर्व से दहिसर पूर्व) लाइन पर चलाई जाएगी।
प्रथमतः गुरुवार रात को ही आई इस कोच रैक का ट्रायल जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। मार्च में ट्रायल रन शुरू होकर एक महीने में समाप्त होगा और जनता के लिए मई से शुरु कर दिया जाएगा। मेट्रो कोच भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत की पहली स्वदेश निर्मित है।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कोच बोगी के अनावरण के अवसर पर कहा कि उनकी महाविकास अघाड़ी सरकार ने पूर्व भाजपा शासित शुरु हुए किसी भी विकास कार्य को नही रोका है। वह उन सभी कार्यों को गति देकर शीघ्र पूरा करने की दिशा में हैं।
नागरिक विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये दोनों अतिरिक्त लाइने शुरू किए जाने से लगभग 13 लाख यात्री इसका लाभ ले सकेंगे।यह सेवा अगले ४ महीनों में शुरू कर दी जाएगी। मुम्बई में चल रहा मेट्रो का काम २०२६ और २०३१ तक दो अलग कालावधि तक पूरा हो जाएगा जिसका लाभ मेट्रो नेटवर्क पर लगभग १ करोड़ लोगों को मिलेगा। मुम्बई मेट्रोपोलिटन रीजनल डेवलपमेंट ऑथोरोटी (एम एम आर डी ए) द्वारा बनाये रोडमैप के अनुसार २०२६ तक ३३७ किलोमीटर तक कि दूरी मेट्रो ट्रेन के जरिये जोड़ने की तैयारी है। वर्तमान में घाटकोपर-अंधेरी- वर्सोवा तक को ११.५ किमी की दूरी मेट्रो ट्रेन से जुड़ी हुई है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले ३ से ४ वर्षो में मुम्बईकरों को सस्ते मकान और आसान यात्रा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने लाइफलाइन मुम्बई लोकल 1 फरवरी से आम जनता के लिए शुरू किए जाने पर अपील की है सभी लोग कोविड नियमो को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें और भीड़ करने से बचें।
No comments
Post a Comment