३७ वर्षीय वैज्ञानिक ने की आत्महत्या/ट्रोम्बे पुलिस कर रही जांच- सुसाइड नोट बरामद नही
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर- मुम्बई के बॉय केमिकल विभाग में तैनात वैज्ञानिक अनुज त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली है। अनुज की अपनी पत्नी सरोज से उनके दो बच्चों के खान पान को लेकर बहस हो गई थी जिनके बाद अनुज ने खुद को अपने कमरे में जाकर पंखे से लटका लिया और अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
अनुज की पत्नी से कहासुनी बीते गुरुवार सुबह ९.३० बजे हुई और उन्होंने १०.५३ बजे टॉवल मदद से सीलिंग फैन से खुद को लटका लिया। पड़ोसियों की मदद से अनुज को बी ए आर सी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डेथ बिफोर एडमिशन (प्रवेश से पहले मृत्यु) घोषित कर दिया गया।
ट्रोम्बे पुलिस वरिष्ठ निरीक्षक सिद्धार्थ गोवे के अनुसार, एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। हालांकि घर से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
३७ वर्षीय अनुज अपनी पत्नी व दो बच्चो सहित बी ए आर सी क्वार्टर, अणुशक्ति नगर, चेम्बूर में रहते थे। अणुशक्ति नगर में भाभा सेंटर में कार्यरत वैज्ञानिकों के लिए रिहायशी काम्प्लेक्स निर्मित हैं और अनुज इसी कम्प्लेक्स में रह रहे थे।
No comments
Post a Comment