0 कल से महाराष्ट्र में सीमावर्ती वर्करों को लगेगा टीका राज्य में ५लाख ८० हजार फ्रंटलाइन वर्करों ने किया है कोविन एप पर निवेदन/ राज्य में कोरोना से संक्रमित संख्या 20 लाख के पार। शनिवार को भी 2630 नए मामले और 42 मौतें । कल से ही आम जनता के लिए भी चलेगी मुंबई लोकल - Khabre Mumbai

Breaking News

कल से महाराष्ट्र में सीमावर्ती वर्करों को लगेगा टीका राज्य में ५लाख ८० हजार फ्रंटलाइन वर्करों ने किया है कोविन एप पर निवेदन/ राज्य में कोरोना से संक्रमित संख्या 20 लाख के पार। शनिवार को भी 2630 नए मामले और 42 मौतें । कल से ही आम जनता के लिए भी चलेगी मुंबई लोकल

केंद्र सरकार से मिले निर्देशों के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने कल 1 फरवरी से सीमावर्ती क्षेत्र  में  काम करने वाले लोगों  को यानी फ्रंटलाइन वर्करों को टीकाकरण करने की कवायद शुरू करने का फैसला किया है। अब तक हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को पहले से ही टीकाकरण किया जा रहा है। मुम्बई में पिछले 10 दिनों में कुल ३६६९० स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया जा चुका है।

इस प्रकरण में ५ लाख ८० हजार फ्रंटलाइन  के लोगों ने केंद्रीय ऐप कोविन पर टीकाकरण के लिए अप्लाई किया है जिसमें मुंबई से 2 लाख लोग भी शामिल हैं । फ्रंटलाइन वर्करों की समूह में पुलिस बल  और सेनिटेशन के लोग भी शामिल हैं ।
मुंबई में चूंकि कल से ही आम जनता के लिए भी मुंबई लोकल शुरू हो रही है ।सुझाए गए तीन अलग-अलग समय  के अनुसार प्रथमतः प्रातः शुरुआत से सुबह के 7:00 बजे तक ,दोपहर 12:00 से शाम के 4:00 बजे तक और रात 9:00 बजे से आखरी लोकल तक सफर करने की मंजूरी आम मुंबईकरो के लिए दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एमएमआर यानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के अंतर्गत आने वाली सभी प्रशासनिक संस्थानों को हिदायत दी है की कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। महानगरपालिका अपना ट्रैकिंग और टेस्टिंग ड्राइव जारी रखेगी ताकि वायरस का संक्रमण नियंत्रित रखा जा सके। 

राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या भी 239 मौजूदा संख्या से अधिक बढ़ाने की और ध्यान दिया है । सभी जिला स्तरीय केंद्रों को इस बारे में निर्देश दे दिया गया है ताकि प्रतिदिन 10000 का टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

 जिला स्तरीय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह अपना अपने सेंटर के दायरे को बढ़ा सकते हैं या शिफ्ट भी कर सकते हैं ताकि बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जा सके। जो वैद्यकीय केंद्र बड़े स्तर पर हैं उनके पास बड़ी संख्या में बूथ स्तर पर टीकाकरण होगा।  

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र शासन को सुनिश्चित किया है  कि जितनी जरूरत होगी उतने वैक्सीन निश्चित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे-  राज्य स्वास्थ्य सेवाओं की डायरेक्टर डॉ अर्चना पाटिल ने यह बयान दिया है।

 इसी बीच महाराष्ट्र राज्य में शनिवार को 2630 नए मामले और 42 मौतों की पुष्टि की गई है। कोरोना से संक्रमित लोगों का कुल मामला अब 2023814 तक पहुंच गया है जबकि संक्रमण से हुई मृत्यु का आंकड़ा 51042 तक पहुंच चुका है। मुंबई में संक्रमण का मामला ३०८४९२  व्यक्तियों तक पहुंचा है  जबकि 11345 मौत  भी संक्रमण की वजह से मुंबई शहर में हुई है। शनिवार को 429 नए मामले मुंबई में दर्ज किए गए और 7 मौतें भी हुई है। 

बहरहाल राज्य में इस समय सक्रिय मामले 44199 हैं जिसमें 13504 केस पुणे से, 7677 मामले थाने से और 5769 मामले मुंबई से हैं। राज्य की मृत्यु दर 2.52% है जबकि रिकवरी दर 95.23% है।

No comments