0 गैर मराठी भाषी टैक्सी, ऑटो चालकों, मजदूरों और हॉकरों को सिखाई जाएगी मराठी / गैर मराठी भी हैं इस शहर का हिस्सा; ऑनलाइन रिसोर्सेस भी उपलब्ध कराए जाएंगे- प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, मराठी भाषा विभाग सचिव -महाराष्ट्र शासन - Khabre Mumbai

Breaking News

गैर मराठी भाषी टैक्सी, ऑटो चालकों, मजदूरों और हॉकरों को सिखाई जाएगी मराठी / गैर मराठी भी हैं इस शहर का हिस्सा; ऑनलाइन रिसोर्सेस भी उपलब्ध कराए जाएंगे- प्राजक्ता लवंगारे वर्मा, मराठी भाषा विभाग सचिव -महाराष्ट्र शासन

महाराष्ट्र शासन ने मुंबई में कार्यरत गैर मराठी भाषित टैक्सी चालकों, ऑटो रिक्शा चालकों ,मजदूरों ,फेरी वालों व अन्य हॉकरों को मराठी भाषा सिखाने का निर्णय लिया है और  यह प्रक्रिया 1 मई से शुरू कर दी जाएगी।

 जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया के तहत ट्रांसपोर्ट विभाग से रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के माध्यम से उक्त सेवा में कार्यरत  गैर मराठी लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें महाराष्ट्र प्रशासन ,मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न अधिकारियों ,नगरसेवकों की भी सहायता लेगी। मराठी भाषा सिखाने के लिए क्लासेस चलाए जाएंगे और इन सभी इच्छुक लोगों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा । 
(प्राजक्ता लवांगारे वर्मा- मराठी भाषा विभाग सचिव, महाराष्ट्र शाशन)

मराठी भाषा विभाग -महाराष्ट्र शासन की सचिव प्राजक्ता लवांगारे वर्मा ने कहा है कि  गैर मराठी भाषी लोग भी इस शहर का हिस्सा है ,अब जब वह मराठी सीखना चाहते हैं तो उन्हें पूरी सुविधा दी जाएगी ।भाषा सीखने के लिए ऑनलाइन संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। श्रीमती प्राजक्ता इससे पूर्व एक्ससाइज आयुक्त रही हैं। प्रशासन ने लगभग पहले चरण में 5000 गैर मराठी भाषी लोगों को मराठी सिखाने का लक्ष्य  रखा है।

No comments