डोंबिवली की फार्मा कंपनी में लगी आग/ मौके पर अग्निशमन की ६ गाड़ीयाँ मौजूद- हादसे में कोई हताहत नहीं
कल शाम ७:३० बजे डोंबिवली एमआईडीसी परिसर में कलीक्स केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल कंपनी की तीसरी मंजिल स्थित रिकॉर्ड रूम में आग लगने की तीव्रता इतनी तेज गति से फैली की तीसरे मंजिल से पहले मंजिल के रिसर्च रूम तक पहुंच गई जहां पर कई केमिकल ड्रम रखे गए हैं। सभी केमिकल ड्रम इस चपेट में आ गए।
मौके पर अग्निशमन विभाग की ६ गाड़ीयाँ आ गई जिन्हें आग को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाने के लिए रास्ता काफी सकरा था इसलिए उन्हें खिड़की के कांच तोड़कर रास्ते बनाने पड़े। कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका मामले की जांच कर रही है।
कालीक्स केमिकल्स एंड फार्मासेयुटिकल्स कम्पनी में लगी इस आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नही मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल सका है।
No comments
Post a Comment