मुख्यमंत्री ठाकरे ने आधिकारिक निवास 'वर्षा' पर फहराया तिरंगा-आदित्य ठाकरे ने भी जिलाधिकारी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण। भाजपा राज्य उपाध्यक्ष -लाड हुए रक्तदान शिविर में सहभागी।
कल भारतीय गणराज्य दिवस के ७२वें वर्षगाँठ के अवसर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आधिकरिक निवास स्थान वर्षा बंगले पर ध्वजारोहण किया। श्रीमती रश्मी ठाकरे भी उपस्थित रहीं और उन्होंने मानवंदना की।
भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ ने इस अवसर पर सायन में फ़्री बर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभाग लिया।
ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को भी संबोधित किया।
राज्य में पर्यावरण मंत्री और नगर के पालकमंत्री होने के नाते आदित्य ठाकरे ने भी मुम्बई शहर के जिलाधिकारी मिलिंद बोरीकर की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
आदित्य ने ध्वजारोहण के बाद कोविड संक्रमण के समय मे वायरस से युद्ध कर लोगों को राहत देनेवाले कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया।
भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ ने इस अवसर पर सायन में फ़्री बर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभाग लिया।
(सायन सर्कल स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम करते हुए- भाजपा राज्य उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ और अन्य गणमान्य)
No comments
Post a Comment