1 फरवरी से मुंबईकरों के लिए भी दौड़ेगी मुम्बई लोकल/ लाइफलाइन की सेवा बहाल लेकिन समय सारिणी असाधारण/ राज्य सचिव संजय कुमार का रेलवे बोर्ड को पत्र
राज्य सरकार के मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा लिखे पत्र के अनुसार मुम्बई लोकल में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब अत्यवश्यक सेवाओं , बैंक कर्मचारियों, अस्पताल, सुरक्षा कर्मी व अन्य आपातकालीन सेवाएँ दे रहे लोगो के अलावा नॉन पीक आवर में महिलाओं को भी सफर करने की इजाजत पहले ही दी जा चुकी थी।
आम जनता को मंजूरी मिलने का इन्तजार अब समाप्त होने जा रहा है। पत्र व्यवहार के अनुसार, संजय कुमार-राज्य सचिव द्वारा निर्देशित पत्र में रेलवे विभाग से कहा गया है कि वह आम मुम्बई करों के लिए सुबह के ७बजे तक ,उसके बाद दोपहर में १२ बजे से लेकर अपराह्न के ४ बजे तक ,तदुपरांत रात के ९ बजे से लेकर आखिरी लोकल तक सफर करने की मंजूरी दी जाती है।
गौरतलब हो कि अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े उपरोक्त अन्य श्रेणी के लोगों को ही सुबह ७ से दोपहर १२ बजे तक तथा अपरान्ह ४ बजे से रात के ९ बजे तक की यात्रा की मंजूरी दी गई है जो पूर्ववत है। इन दो सुझाये समय मे सिर्फ अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोग ही यात्रा कर सकते हैं।
यह कदम पिछली सप्ताह सी एम ठाकरे द्वारा सोमवार की उच्चस्तरीय आधिकारिक बैठक के बाद उठाया गया है। उक्त मीटिंग में मनपा आयुक्त, रेल विभाग के पश्चिम और केंद्रीय दोनों जोन के महाप्रबंधक एवम अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।
मुम्बई में अब रेस्टोरेंट सेवाएं रात के १ बजे तक चलाई जा सकेंगी जबकि अन्य दुकाने रात ११ बजे तक खुली रखी जा सकेंगी।
बहर हाल उद्धव सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत महाराष्ट्र में संचार बंदी २८ फरवरी यानी अगलेे एक माह तक के लिए बढ़ा दी गई है। अब तक के नियम लागू रहेंगे।
No comments
Post a Comment