0 राष्ट्रीय सैनिक संस्था और मुम्बई टीडीएफ ने की राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात/ नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न देने की उठाई मांग। दिल्ली के इंडिया गेट व मुम्बई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नेताजी की प्रतिमा लगाने की अपील - Khabre Mumbai

Breaking News

राष्ट्रीय सैनिक संस्था और मुम्बई टीडीएफ ने की राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात/ नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न देने की उठाई मांग। दिल्ली के इंडिया गेट व मुम्बई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नेताजी की प्रतिमा लगाने की अपील

राष्ट्रीय सैनिक संस्था और मुम्बई टीडीएफ ने संयुक्त रूप से हाल ही में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की १२५वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री भगतसिंह कोश्यारी जी से मुलाकात की।
इस अवसर पर संस्था के गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल को नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न दिए जाने, उनकी प्रतिमा दिल्ली के इंडिया गेट एवम मुंबई के प्रवेश द्वार कहे जानेवाले गेट ऑफ इंडिया पर लगाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।  
प्रतिनिधियों ने २३ जनवरी के दिन को हर विद्यालय  व हर गांव में नेताजी से संबंधित  विशेष कार्यक्रम किये जाने की भी मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षण संस्थानों व शिक्षकों की समस्या पर भी प्रकाश डाला और महामहिम को अवगत कराया।

इस सुअवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सेना के पूर्व अधिकारी व कई राजनेता सम्मिलित थे।

श्री कोश्यारी ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें सहयोग देने का आश्वाशन भी दिया है।
राज्यपाल श्री कोश्यारी से मिलते हुए संस्था के प्रतिनिधिगण-सुरेंद्र मिश्र, जनार्दन जंगले, पूर्व मुम्बई उपमहापौर बाबूभाई भवान जी व अन्य।

बता दें कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था 20 वर्ष पहले से समाज मे कार्य कर रही है और यह एक गैर राजनीतिक संस्थान है जिसमे कई पूर्व सैनिक और राष्ट्रप्रेमी जुड़े हुए हैं।संस्था देश के लगभग २३ राज्यों में कार्य कर रही है। लगभग ८९००० सदस्यों की संगठित शक्ति समेत  महिला, युवाशक्ति और शिक्षण व स्वास्थ्य  इन तीनो इकाई के साथ दृढ़ता से कार्यरत है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की सम्मान सूची में शामिल है।
  
संस्था के पदाधिकारी सुरेंद्र मिश्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संस्था ने राष्ट्रीय एकात्मता और चारित्रिक निर्माण के लिए जय हिंद फौज का निर्माण कार्य शुरू किया है। कौशल विकास व सैनिक ट्रेनिंग से सम्बंधित ५ विभिन्न कोर्सेस संस्था पहले से ही शुरू कर चुकी है। सैनिकों व राष्ट्र प्रेमी नागरिकों को एक साथ जोड़कर कार्य करनेवाली यह  अपने आप मे भारत देश की एकमात्र अनोखी संस्था है।

No comments