0 पांच दशकों में पहली बार नही होगा कोई मुख्य अतिथि-भारत मना रहा है संविधान दिवस का ७२वाँ वर्ष आज। कोरोना वायरस के चलते यू के पी एम जॉनसन , सूरीनाम राष्ट्रपति संतोखी का दौरा रद्द। - Khabre Mumbai

Breaking News

पांच दशकों में पहली बार नही होगा कोई मुख्य अतिथि-भारत मना रहा है संविधान दिवस का ७२वाँ वर्ष आज। कोरोना वायरस के चलते यू के पी एम जॉनसन , सूरीनाम राष्ट्रपति संतोखी का दौरा रद्द।

देश आज ७२ वाँ गणराज्य दिवस मना रहा है। 
कोरोना वायरस के चलते पहली बार पिछले ५० वर्षों में ऐसा हो रहा है जब कोई मुख्य अतिथि उपस्थित नही होंगे।
हमारी परंपरा रही है कि किसी  मित्र विदेश के राष्ट्र प्रमुख, प्रधानमंत्री हमारे गणराज्य दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हैं।
इस वर्ष के कार्यक्रम के लिए पहले तो यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने इस वर्ष मुख्य अतिथि का प्रस्ताव स्वीकार किया था।लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एहतियातन इसे रद्द करना पड़ा है।इनकी पुष्टि हमारे बाह्य मामलो के मंत्रालय सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने १४ जनवरी को ही कर दिया था।
जॉनसन ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर अपनी असमर्थता जताई थी। हालांकि उन्होंने वादा किया है कि २०२१ में अगले 6 महीनों के अंदर वह जरूर आएंगे।
जॉनसन के बाद सूरीनाम के भारतीय मूल के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी मुख्य अतिथि बननेवाले थे पर उनका कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है। श्री संतोखी इस वर्ष भारतीय प्रवासीय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे और उन्हीने विशेष संदेश भी दिया था। अपने संदेश में उन्होंने भारत और सूरीनाम के बीच यात्रा के लिए लगनेवाले वीजा परमिट को निरस्त करने की इच्छा जाहिर की थी।

      (फाइल फोटो-गणराज्य दिवस)

इस वर्ष गणराज्य दिवस समारोह, दिल्ली में औसतन १लाख दर्शकों के बजाय सिर्फ २५ हजार लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। १५ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनुमति नही दी गई है। इस वर्ष सैनिक परेड के लिये दूरी कम रखी गई है। मोटर सायकिल स्टंट इस बार निरस्त कर दिया गया है।

No comments