चालक रहित मेट्रो ट्रेन 27 जनवरी तक मुम्बई में/ शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिन्दे ने किया बैंगलोर दौरा
राज्य के नागरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बैंगलोर स्थित भारत अर्थ मूवर्स के यहां पहुंचकर मेट्रो ट्रेन के कार्य और गुणवत्ता की समीक्षा की।
पहली बार देश मे ही निर्मित मेट्रो ट्रेन(इंजन, डिब्बे) मुम्बई में मेट्रो 2A और 7 लाइन के लिए बनकर तैयार है। पहली ट्रेन मुम्बई के लिए वहां से 22 जनवरी को प्रस्थान करेगी।
सात सालों बाद आ रही नई मेट्रो ट्रेन और उसके पहले लुक को देखने के लिए मुम्बईकरों को बेसब्री से इंतजार है।
एकनाथ शिन्दे के अनुसार मुम्बई आगमन के बाद ट्रेनों को विभिन्न तरीके से टेस्ट करने के बाद आम लोगो की सेवा में मई 2021 से शुरू कर दिया जाएगा।
No comments
Post a Comment