0 घाटकोपर बर्वे नगर मनपा स्कूल की अनोखी पहल- शिक्षक मिल रहे गरीब बच्चों से उनके घर जाकर/स्मार्ट अप्प के अभाव में शिक्षा में न हो कोई कमी, इसलिए जा रहे हैं घर पर पढ़ाने-प्रधानाचार्य - Khabre Mumbai

Breaking News

घाटकोपर बर्वे नगर मनपा स्कूल की अनोखी पहल- शिक्षक मिल रहे गरीब बच्चों से उनके घर जाकर/स्मार्ट अप्प के अभाव में शिक्षा में न हो कोई कमी, इसलिए जा रहे हैं घर पर पढ़ाने-प्रधानाचार्य

मुम्बई के स्कूल अभी भी कोरोना संक्रमण के चलते  बन्द हैं। हालांकि स्मार्ट अप्प मोबाइल, कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है पर मनपा के अन्तर्गत अक्सर कई विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं जिनके पास ऑनलाइन सुविधा आर्थिक तंगी के चलते मौजूद नही है।


बहुतेरे बच्चे अपने परिवार का भरण पोषण करने में सहयोग भी करते हैं। ऐसे बच्चों की पढ़ाई पर असर न हो यह सुनिश्चित करने के लिए बर्वे नगर म्युनिसिपल स्कूल की प्रधानाचार्य, टीचर्स स्टाफ क्षेत्र के भटवाड़ी, संघर्ष नगर, रामनगर, घाटकोपर हिल कॉलोनी जैसे एरिया में जाकर उन्हें पढ़ा थे हैं ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।


एक टीचर के अनुसार फोए अभिभावक के मोबाइल पर हम व्हाट्सप्प के जरिये नोट्स देते थे अब चूंकि अभी भी स्कूल खुलने की समस्या बनी हुई है और दसवीं की बोर्ड परीक्षा भी होनी है, इसलिए हमने घर घर जाकर इन गरीब बच्चों को मिलने और उन्हें पढ़ाने का मन बनाया है और हम इस दिशा में आगे बढ़ते जा रहे हैं।

No comments