घाटकोपर विधायक राम कदम ने कोरोना रूपी रावण का दहन किया, हुई आतिशबाजी- अति उत्साह पड़ सकती है भारी। विधायक समेत बिना मास्क नजर आए सैकड़ो लोग।
कल भाजपा से विधायक राम कदम जो घाटकोपर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं ,कोरोना वैक्सीनशन से उतसाहित होकर अनोखे ढंग से पुतला बनाकर रावण रूपी कोरोना का दहन किया। जमकर आतिशबाजी भी हुई। इस उत्साहजनक कार्य मे सैकड़ो कार्यकर्ता सहभागी हुए। कई महिलाएं भी शामिल हुईं। गौर करने वाली बात यह है कि विधायक समेत किसी ने भी मास्क नही लगाया था। आग जलनी से वायु प्रदूषण के साथ वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है, सांस की तकलीफ भी हो सकती है।
अभी संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है और लोगों को पूर्व की तरह सचेत रहने की नितांत आवश्यकता है।उत्साह में किये गए ऐसे कार्य जहां भीड़ में मास्क बिना लगाए और बिना सोशल डिस्टनसिंग के वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यह हम सभी को समझना होगा।
कोरोना को समाप्त करने के लिए आईसीएमआर ने सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बॉयोटेक द्वारा विकसित की गई कोविशिल्ड और कोवाक्सिन इन दोनों टीकाओं की प्रतिबंधक आपातकालीन इस्तेमाल करने की मंजूरी हाल ही में दी है।कल से पूरे देश मे टीकाकरण शुरू किया गया है।
अभी प्राथमिक सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। कल हालांकि बाद में महाराष्ट्र में कोविन अप्लिकेशन में तकनीकी समस्या होने से टीकाकरण कल सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित वैक्सीनशन सेंटर में स्टाफ माधुरी पाटिल पहली व्यक्ति रहीं जिन्हें कोरोना का टीका दिया गया ,इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे।
कल पीएम मोदी ने सुबह १०.३० बजे वर्चुअल उपस्थिति के तहत दिल्ली के आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक कर्मचारी को देश का सबसे पहला टीका दिलाकर राष्ट्रव्यापी महा मुहिम की शुरुआत की।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया: इस श्लोक के साथ विश्व के दूसरे सबसे बड़े देश भारत मे टीकाकरण शुरू कर दिया गया।
No comments
Post a Comment