१.३९ लाख जीवन रक्षक कोवीशील्ड वैक्सिन आज मुंबई पहुंची/ एफ़ दक्षिण विभाग कार्यालय में किया गया है रखरखाव। केंद्रीय स्टोरेज सेंटर बनाया गया कांजुरमार्ग में / एक वैक्सीनेशन केंद्र में कोविन पद्धत्ति के तहत लगेंगे कम से कम 100 लोगो को टीके।
आज बुधवार सुबह मुम्बई में १.३९ लाख कोविशिल्ड वैक्सीन मुंबई में पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा दो पुलिस वैन की निगरानी में सुरक्षित रूप से पहुंचाए गए हैं ।
यह वैक्सीन्स परेल स्थित मुंबई महानगरपालिका के एफ़ दक्षिण विभागीय कार्यालय में रखे गए हैं ।तापमान की स्टोरेज सुविधा के साथ इन वैक्सीन्स को संभाल कर रखा गया है । कांजुरमार्ग में सेन्टरलाइज्ड कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया गया है।
No comments
Post a Comment